कहा, अनुसार, गांवों के सर्वांगीण विकास कार्यों को मिलेगी गति
शामचुरासी,(राकेश राणा): विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के गांवों के सर्वांगीण विकास को और अधिक गति देने के उद्देश्य से पंजाब के जेल, प्रवासी मामलों व संसदीय कार्य मंत्री डॉ.रवजोत सिंह ने आज निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को 1.16 करोड़ रुपये के अनुदान चेक सौंपे। पंचायतों को अनुदान चेक सौंपते हुए जेल एवं प्रवासी मामलों के मंत्री डॉ.रवजोत सिंह ने कहा कि इस राशि से निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लंबे समय से रुके विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा। ये अनुदान गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने, लोगों की समस्याओं का समाधान करने और गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। डॉ.रवजोत सिंह ने कहा कि किसी भी गांव का काम अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। ग्राम पंचायतें गांवों के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और पंचायतों के सहयोग से गांवों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य किए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पंचायतों को प्राप्त अनुदान का उपयोग उचित और पारदर्शी तरीके से हो ताकि लोगों को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि गांवों में सडक़ों, गलियों और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं में सुधार से लोगों के जीवन स्तर में भी वृद्धि होगी। डॉ.रवजोत सिंह ने विकास कार्यों के लिए अनुदान जारी करने हेतु मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाम चौरासी निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पंजाब सरकार के नेतृत्व में शाम चौरासी निर्वाचन क्षेत्र के गांवों के सर्वांगीण विकास के प्रयास जारी रहेंगे और लोगों की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
मंत्री रवजोत सिंह ने शामचुरासी निर्वाचन क्षेत्र की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 1.16 करोड़ रुपये का अनुदान किया जारी
कहा, अनुसार, गांवों के सर्वांगीण विकास कार्यों को मिलेगी गतिशामचुरासी,(राकेश राणा): विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के गांवों के सर्वांगीण विकास को और अधिक गति देने के उद्देश्य से पंजाब के जेल, प्रवास??…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।