Rajdaar Times
सोमवार, 23 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

युवाओं के भविष्य के लिए नशों पर लगाम जरूरी : पहलवान निर्मल सिंह

कहा, पाकिस्तान तथा दूसरे देशों से होने वाली नशे की तस्करी को रोकना होगा सख्ती सेदातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): नजदीक के गांव बह लखन में युवाओं द्वारा वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस…

युवाओं के भविष्य के लिए नशों पर लगाम जरूरी : पहलवान निर्मल सिंह
युवाओं के भविष्य के लिए नशों पर लगाम जरूरी : पहलवान निर्मल सिंह

कहा, पाकिस्तान तथा दूसरे देशों से होने वाली नशे की तस्करी को रोकना होगा सख्ती से
दातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): नजदीक के गांव बह लखन में युवाओं द्वारा वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज सेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय पहलवान निर्मल सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। समाज सेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय पहलवान निर्मल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखने की आवश्यकता है। देश में नशा क्यों बढ़ रहा है, यह गंभीर चिंतन का विषय है। देश व युवा वर्ग तथा किशोरों के भविष्य को देखते हुए इस नशे पर लगाम लगानी ही होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तथा दूसरे देशों से होने वाली नशे की तस्करी को सख्ती से रोकना होगा। तस्करों पर लगाम लगाने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाने होंगे ताकि वे लोग ऐसा घिनौना कार्य करने से पहले दस बार सोचें। क्योंकि धन के लालच में जो लोग देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, किसी भी सूरत में बचने नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें नशे की रोकथाम के लिए केवल सरकार पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसके लिए अपने स्तर पर भी प्रयास करने होंगे। अपने बच्चों को ऐसे संस्कार देने होंगे कि वे नशे से दूर रहें। इसके साथ ही स्कूल और कॉलेज में भी अध्यापकों के साथ लगातार संपर्क बनाकर रखना होगा, ताकि अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

नशा न केवल शारीरिक नुक्सान पहुंचाता है बल्कि आर्थिक रूप से भी कंगाल बना देता है। हेरोइन और कोकीन या चिट्टा आदि ऐसे नशे हैं जिनसे छुटकारा पाना तो बहुत ही मुश्किल है, कई बार तो इसके अधिक सेवन करने से मौत भी हो जाती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं होगा, तो व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं होगा। वह युवा या व्यक्ति अपने घर, समाज और अपने देश के लिए कुछ नहीं कर सकता। इससे कई घर बर्बाद हो गए हैं या हो जाते हैं। मां-बाप अपने ही बच्चों के सामने असहाय महसूस करने पर मजबूर हो जाते हैं। इसलिए नशाबाजी रोकने के लिए ठोस उपाय करने होंगे। इस समय पर उनके साथ ठाकुर वासूदेव सिंह के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।