Rajdaar Times
सोमवार, 23 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : सुरेश चंदेल

होशियारपुर देहाती भाजपा ने चुनावी तैयारियों को लेकर की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का लिया संकल्पसंजीव मन्हास बोले- निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत देशभर में मजबूत हुआ…

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : सुरेश चंदेल
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : सुरेश चंदेल

होशियारपुर देहाती भाजपा ने चुनावी तैयारियों को लेकर की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

संजीव मन्हास बोले- निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत देशभर में मजबूत हुआ भाजपा का जनाधार

मुकेरियां, 23 नवंबर (राकेश राणा); पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा होशियारपुर देहाती के जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास की अध्यक्षता में चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर एक विशेष बैठक स्थानीय रॉयल पैलेस, दसूहा में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, विधानसभा हलका प्रभारियों और विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों ने भाग लेकर आगामी चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में संगठन महामंत्री श्रीनिवासलू, पूर्व सांसद एवं जिला भाजपा के नवनियुक्त इंचार्ज सुरेश चंदेल, विधायक जंगी लाल महाजन, जिला प्रभारी राकेश शर्मा, दसूहा विधानसभा इंचार्ज भीम सिंह, मुकेरियां विधानसभा इंचार्ज राम कुमार शर्मा, प्रदेश सचिव एवं देहाती प्रभारी राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर तथा हलका इंचार्ज रघुनाथ सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष और प्रभारी भी बैठक में शामिल हुए।

पंजाब में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर रचेगी इतिहास : सुरेश चंदेल

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं जिला भाजपा के नवनियुक्त इंचार्ज सुरेश चंदेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की ऐसी पार्टी है, जिसने आम नागरिकों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई हैं और उन्हें धरातल पर लागू करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव जीतना भाजपा का सबसे बड़ा लक्ष्य है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी मेहनत और समर्पण के साथ जुटना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करते हुए आम लोगों के साथ संपर्क बढ़ाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार पंजाब में पूर्ण बहुमत हासिल कर अपनी सरकार बनाएगी और प्रदेश की राजनीति में नया इतिहास रचेगी। सुरेश चंदेल ने कहा कि इस बार पंजाब की राजनीति में एक ओर राष्ट्रवादी विचारधारा के समर्थक हैं, जबकि दूसरी ओर ऐसी ताकतें हैं, जिन पर प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मोदी देशभर में लोकप्रिय नेतृत्व के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग स्वयं को कट्टर ईमानदार बताते थे, उनके राजनीतिक दावों और छवि पर सवाल उठे हैं।

मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत पंजाब में भाजपा की जीत का लक्ष्य पूरा होगा : संजीव मन्हास

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास ने बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में जनाधार मजबूत करने में निष्ठावान, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ताओं का सबसे अहम योगदान रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण ही पार्टी आज देशभर में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें देश और विश्व स्तर पर लोकप्रिय नेता बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संजीव मन्हास ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर मेहनत करेंगे तथा होशियारपुर देहाती जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मजबूत चुनावी माहौल तैयार करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक गांव, कस्बे और बूथ तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों के सामने रखें। उन्होंने कहा कि होशियारपुर देहाती की सभी विधानसभा सीटों पर अधिक से अधिक बढ़त हासिल करना पार्टी का लक्ष्य है, ताकि पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के प्रयासों को मजबूती मिल सके। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि चुनावी तैयारियों के तहत संगठन के प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाना होगा। पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संग्राम सिंह, जिला महामंत्री अनिल वशिष्ठ, कैप्टन शाम सिंह, रघुनाथ सिंह, राणा इकबाल सिंह, अजय कौशल सेठू, जवाहर खुराना, हरसिमरत साही, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह पप्पू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने और सामूहिक रूप से पार्टी की चुनावी तैयारियों में जुटने का संकल्प दोहराया।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।