Rajdaar Times
सोमवार, 23 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के समापन समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

29 नवंबर को लाजवंती स्टेडियम में होगा प्रदेश स्तरीय समापन समारोहसुरक्षा, साफ-सफाई, पार्किंग, मेडिकल सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षाहोशियारपुर,(राजदार टाइम्स): ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के…

‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के समापन समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के समापन समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

29 नवंबर को लाजवंती स्टेडियम में होगा प्रदेश स्तरीय समापन समारोह
सुरक्षा, साफ-सफाई, पार्किंग, मेडिकल सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के प्रदेश स्तरीय समापन समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए आज लाजवंती स्टेडियम में तैयारियों को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। 29 नवंबर को होने वाले इस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए एडीसी दसूहा व आरटीओ अमनदीप कौर घुम्मण, नगर निगम कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह बैंस व एसडीएम परमप्रीत सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे। बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समापन समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मेडिकल टीमों की तैनाती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पार्किंग व्यवस्था, पीने के पानी, बिजली तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। खिलाडिय़ों, दर्शकों और समारोह में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय समापन समारोह को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल और समन्वय के साथ कार्य करें तथा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निभाएं, ताकि 29 नवंबर को समारोह को शानदार, सुरक्षित और सुचारू ढंग से संपन्न करवाया जा सके। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।