विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन, अतिथियों ने अच्छे संस्कार एवं निरंतर प्रगति का दिया संदेश
दातारपुर,(एस.पी शर्मा शास्त्री): वशिष्ठभारती इंटरनेशनल स्कूलदातारपुर में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक एवंप्रतिभा विकास उत्सव नवयुगप्रभा 2026 के समापनदिवस का शुभारंभ बड़ेउत्साह एवं हर्षोल्लास केसाथ हुआ। इसअवसर पर 108 श्रीराजगिरि महाराज जी तथाविद्यालय के चेयरमैन गिरधर लालशर्मा विशेष अतिथि केरूप में उपस्थित रहे। 108 महंत राजगिरी महाराजजी ने अपनेसंबोधन में विद्यार्थियों कोअच्छे संस्कारों कामहत्व समझाया। शिक्षाके साथ-साथसंस्कार भी जीवन मेंअत्यंत आवश्यक हैं।विद्यार्थियोंको अपने जीवनमें निरंतर मेहनतकरते हुए प्रगतिएवं उन्नति केमार्ग पर आगेबढ़ते रहना चाहिए।उन्होंने बच्चों को अपनेलक्ष्य के प्रतिसमर्पित रहने तथा अच्छेआचरण को जीवनका हिस्सा बनानेके लिए प्रेरित किया।सेवानिवृत्त सरकारी केंद्र कीमुख्य अध्यापिका एवंनिरंकारी मिशन की महिलाविंग इंचार्ज श्रीमती शरणजीतकौर सोखी नेशिक्षा, शिक्षण औरविद्यार्थियोंके जीवन मेंशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिकापर अपने विचारसाझा किए।

उन्होंने कहाकि अच्छे संस्कार, अनुशासन औरसही मार्गदर्शन विद्यार्थियों केउज्ज्वल भविष्य की नींवहैं। विद्यालय केचेयरमैन गिरधर लाल शर्माने भी विद्यार्थियों कीप्रतिभा एवं प्रस्तुतियों कीसराहना करते हुएउनका उत्साहवर्धन किया।ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों केसर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवंछिपी हुई प्रतिभाओं कोनिखारने का बेहतरीन माध्यमहैं। विद्यालय केमैनेजर कपिश दत्त एवंप्रिंसिपल दिनकर पराशर विशेष रूपसे उपस्थित रहे।समारोह के दौरानविद्यार्थियोंने अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा कासुंदर प्रदर्शन किया।शानदार नृत्य प्रस्तुतियों, गीत-संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों केमाध्यम से विद्यार्थियों नेउपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों कामन मोह लिया।प्रत्येक प्रस्तुति में विद्यार्थियों कीमेहनत, लगन एवंआत्मविश्वास स्पष्ट रूप सेदिखाई दिया। विद्यालय केमैनेजर कपिश दत्त ने कहाकि विद्यालय विद्यार्थियों कोशिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवंजीवन के प्रत्येक क्षेत्र मेंआगे बढ़ने केअवसर प्रदान करनेके लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों केसहयोग की सराहनाकरते हुए कहाकि सामूहिक प्रयासों सेही बच्चों कीप्रतिभा को सही दिशामिलती है। इसप्रकार दो दिवसीयवार्षिक उत्सव ‘नवयुग प्रभा 2026’ कासमापन हर्षोल्लास एवंयादगार प्रस्तुतियों केसाथ हुआ। समारोहके अंत मेंविद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवंविद्यार्थियोंका आभार व्यक्तकिया गया। पूरेआयोजन के दौरानविद्यालय परिसर उत्साह, उमंगएवं सांस्कृतिक रंगोंसे सराबोर रहा।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।