Rajdaar Times
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

पत्नी के चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, गमछे से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार

मुकेरियां पुलिस ने चार दिन में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, पूछताछ में आरोपी पति ने कबूला जुर्मपत्नी के लापता होने की कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश, गन्ने के खेत में की थ??…

पत्नी के चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, गमछे से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार
पत्नी के चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, गमछे से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार

मुकेरियां पुलिस ने चार दिन में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, पूछताछ में आरोपी पति ने कबूला जुर्म
पत्नी के लापता होने की कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश, गन्ने के खेत में की थी वारदात
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): स्थानीय पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी संदेह के चलते उसने अपनी पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात को छिपाने के लिए पत्नी के लापता होने की झूठी कहानी रच दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए चौथे दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रिंसपाल सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान रुबीना खातून (33) के रूप में हुई है। उसके पति की पहचान जहादउल इस्लाम पुत्र मुसलमुद्दीन अहमद निवासी गांव मलिकपारा, थाना चाचल, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
12 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां थी मृतका...
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन रुबीना खातून की शादी करीब 12 वर्ष पहले पश्चिम बंगाल के जिला मालदा के थाना चाचल के गांव मलिकपारा निवासी जहादउल इस्लाम के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। उन्होंने बताया कि दंपती पिछले करीब पांच वर्षों से पंजाब के मुकेरियां में फत्तूवाल रोड पर किराये के प्लाट में बनी झुग्गी में रह रहे थे। दोनों गांव महुद्दीनपुर दलेल में गलियों-नालियों की सफाई करने और कचरा उठाने का काम करते थे। इसी काम के माध्यम से वे अपना और अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे।
पत्नी के लापता होने की सूचना देकर रची गुमराह करने की कहानी...
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर को आरोपी पति ने फोन करके रुबीना के लापता होने की सूचना दी थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी अचानक कहीं चली गई है और उसे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, रुबीना के भाईयों को आरोपी की बातों पर संदेह हुआ। उन्हें उसकी ओर से दी गई जानकारी पर विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद जब उन्होंने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो मामले की परतें खुलने लगीं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया।
कचरा फेंकने के बहाने पत्नी को गन्ने के खेत में ले गया आरोपी...
थाना प्रभारी प्रिंसपाल सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 5 नवंबर को वह अपनी पत्नी रुबीना के साथ कचरा गाड़ी भरने के बाद गांव महुद्दीनपुर दलेल के मैदान के पास स्थित छप्पड़ में कचरा डालने गया था। आरोप है कि वहां से वह रुबीना को पास के गन्ने के खेत में ले गया। खेत में उसने अपने गमछे से रुबीना का गला घोंट दिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और इसी बात को लेकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के बाद शव बरामद करवाकर मौके से हुआ फरार...
पुलिस जांच के अनुसार, हत्या करने के बाद आरोपी ने गांव की सरपंच के माध्यम से शव बरामद करवाया और इसके बाद मौके से फरार हो गया। शुरुआत में पत्नी के लापता होने की बात कहकर उसने खुद को मामले से अलग दिखाने का प्रयास किया, लेकिन मृतका के परिजनों को उस पर संदेह हो गया। परिजनों की ओर से मिली जानकारी और पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया।
पुलिस टीम ने चौथे दिन आरोपी को किया गिरफ्तार...
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से जांच की। पुलिस टीम ने आपसी तालमेल और टीमवर्क के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या के चौथे दिन आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान हत्या से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद और संदेह के चलते होने वाले गंभीर अपराधों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वहीं, मुकेरियां पुलिस की ओर से चार दिनों के भीतर मामले की गुत्थी सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार करना जांच की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई रही।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।