Rajdaar Times
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल

मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने चेकपोस्ट पर की अंधाधुंध फायरिंग, जवाबी कार्रवाई के बाद फरार हुए हमलावरघायलों को उपचार के लिए अनंतनाग अस्पताल में करवाया भर्ती, सुरक्षा बलों ने इलाके में शुरू किया…

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल

मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने चेकपोस्ट पर की अंधाधुंध फायरिंग, जवाबी कार्रवाई के बाद फरार हुए हमलावर

घायलों को उपचार के लिए अनंतनाग अस्पताल में करवाया भर्ती, सुरक्षा बलों ने इलाके में शुरू किया तलाशी अभियान

श्रीनगर,(राजदार टाइम्स): जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। जिले के अखरान इलाके में मीर बाजार के नजदीक स्थित CRPF चेक पोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हमला बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने चेकपोस्ट पर तैनात जवानों को निशाना बनाते हुए अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जवानों ने की जवाबी कार्रवाई, हमलावर मौके से फरार…

हमले के दौरान CRPF जवानों ने भी सतर्कता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की।हालांकि, गोलीबारी के बाद मोटरसाइकिल सवार हमलावर मौके से फरार होने में सफल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और अन्य सुरक्षा बल सक्रिय हो गए।

तीन घायल जवान अस्पताल में भर्ती…

गोलीबारी की इस घटना में घायल हुए तीनों CRPF जवानों को तत्काल उपचार के लिए अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जवानों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच में जुट गई हैं।

इलाके में तलाशी अभियान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी…

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने अखरान, मीरबाजार और आस-पास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां फरार हमलावरों का पता लगाने और उनकी पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।सुरक्षा बलों की ओर से पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।