Rajdaar Times
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

एचडीसीए की सुरभि का पंजाब अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन, होशियारपुर का नाम किया रोशन : डॉ.रमन घई

बीसीसीआई की राष्ट्रीय महिला अंडर-23 प्रतियोगिता में दिखाएंगी प्रतिभा, 13 से 23 नवंबर तक रोहतक में होंगे मुकाबलेपंजाब अंडर-19 महिला टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं सुरभि, एचडीसीए पदाधिकारियों और कोचों…

एचडीसीए की सुरभि का पंजाब अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन, होशियारपुर का नाम किया रोशन : डॉ.रमन घई
एचडीसीए की सुरभि का पंजाब अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन, होशियारपुर का नाम किया रोशन : डॉ.रमन घई

बीसीसीआई की राष्ट्रीय महिला अंडर-23 प्रतियोगिता में दिखाएंगी प्रतिभा, 13 से 23 नवंबर तक रोहतक में होंगे मुकाबले
पंजाब अंडर-19 महिला टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं सुरभि, एचडीसीए पदाधिकारियों और कोचों ने दी बधाई
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एचडीसीए) की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेट खिलाड़ी सुरभि का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय महिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पंजाब की टीम में चयन हुआ है। सुरभि की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत एवं क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस सफलता को जिले में महिला क्रिकेट के बढ़ते स्तर और खिलाडिय़ों की मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डॉ.रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की सुरभि का पंजाब अंडर-23 महिला टीम में चयन जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से जिले की अन्य महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों को भी आगे बढऩे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
अंडर-19 पंजाब टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं सुरभि...
डॉ.रमन घई ने बताया कि सुरभि ने इसी क्रिकेट सीजन में पंजाब की महिला अंडर-19 टीम का बतौर कप्तान नेतृत्व किया है। अपनी मेहनत, खेल के प्रति समर्पण और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अब पंजाब की अंडर-23 टीम में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए राज्य की टीम में चयन होना बड़ी उपलब्धि होती है। सुरभि का अंडर-23 टीम में चयन यह दर्शाता है कि होशियारपुर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं।
कोच दविंदर कौर कल्याण व निकिता कुमारी के मार्गदर्शन में निखर रही महिला खिलाड़ी...
डॉ.घई ने बताया कि एचडीसीए में मुख्य कोच दविंदर कौर कल्याण और सहायक कोच निकिता कुमारी की देखरेख में जिले की महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोचों के मार्गदर्शन, खिलाडिय़ों की मेहनत और एसोसिएशन की ओर से उपलब्ध करवाए जा रहे प्रशिक्षण के कारण जिले की महिला खिलाड़ी लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह होशियारपुर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं, उससे आने वाले समय में जिले की कोई न कोई खिलाड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम में भी अपनी जगह बनाने के लिए मजबूत दावेदारी पेश करेगी। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने और उभरती हुई प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए एचडीसीए लगातार प्रयासरत है।
13 से 23 नवंबर तक रोहतक में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता...
डॉ.रमन घई ने बताया कि बीसीसीआई की ओर से आयोजित की जा रही राष्ट्रीय महिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता हरियाणा के रोहतक में 13 नवंबर से 23 नवंबर तक खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में देश की विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी और युवा महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुरभि को पंजाब टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना होशियारपुर के लिए विशेष उपलब्धि है। उन्होंने सुरभि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पंजाब और अपने जिले का नाम रोशन करेंगी।
एचडीसीए अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं...
सुरभि के पंजाब अंडर-23 महिला टीम में चयन पर एचडीसीए के अध्यक्ष डॉ.दलजीत खेलां, संयुक्त सचिव डॉ.विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, डॉ.पंकज शिव, सुभाष शर्मा तथा जतिंदर सूद सहित एसोसिएशन के समूह पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की।
सभी पदाधिकारियों ने सुरभि को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले की अन्य महिला खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुरभि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी।
कोचिंग स्टाफ ने भी सुरभि की उपलब्धि पर जताई खुशी...
सुरभि के चयन पर मुख्य कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमारी, जिला मुख्य कोच दलजीत सिंह, ट्रेनर एवं पूर्व राष्ट्रीय कोच कुलदीप धामी, जिला सहायक कोच अशोक शर्मा, करन सैनी, प्रवीण कपूर और पंकज पिंका ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने सुरभि को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य महिला खिलाडिय़ों को भी कठिन परिश्रम करने और क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी। डॉ.रमन घई ने अंत में सुरभि को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर होशियारपुर और पंजाब का गौरव बढ़ाएंगी।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।