लायन गुरदीप सिंह कंग ने पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर राजिंदर सिंह रीहल से की मुलाकात
लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड की समाजसेवी गतिविधियों से करवाया अवगत
जरूरतमंद परिवारों के लिए किए जा रहे कार्यों की हुई सराहना
फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): लायंस इंटरनेशनल 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (यूथ) लायन गुरदीप सिंह कंग एम.जे.एफ ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सचिव एवं पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर राजिंदर सिंह रीहल से मुलाकात की। उन्होंने लायंस क्लबों द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में निभाई जा रही भूमिका तथा स्वयं बतौर चार्टर प्रधान लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड की ओर से किए जा रहे जनकल्याण के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राजिंदर सिंह रीहल ने लायन कंग द्वारा हर महीने आयोजित किए जाने वाले राशन वितरण समारोह की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचाना, बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा एंटी करप्शन फोरम के पंजाब अध्यक्ष के रूप में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाना समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। उन्होंने लायन कंग के इन प्रयासों को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि समाज की बेहतरी के लिए युवाओं को आगे आकर अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। समाज सेवा के ऐसे कार्य जरूरतमंद लोगों को सहारा देने के साथ-साथ समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने समाज कल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने तथा लोगों की भलाई के लिए साझा प्रयास करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया।
राशन वितरण, बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : राजिंदर रीहल
लायन गुरदीप सिंह कंग ने पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर राजिंदर सिंह रीहल से की मुलाकातलायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड की समाजसेवी गतिविधियों से करवाया अवगतजरूरतमंद परिवारों के लिए किए जा…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।