Rajdaar Times
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली शख्सियतें समाज के लिए प्रेरणास्रोत : सरदार रविंदर चक्क

दसमेश गर्ल्स कॉलेज में सीनेट सदस्य सरदार संदीप सीकरी को किया गया सम्मानितमुकेरियां,(राजदार टाइम्स): श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में संचालित दसमेश गर्ल्स…

शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली शख्सियतें समाज के लिए प्रेरणास्रोत : सरदार रविंदर चक्क
शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली शख्सियतें समाज के लिए प्रेरणास्रोत : सरदार रविंदर चक्क

दसमेश गर्ल्स कॉलेज में सीनेट सदस्य सरदार संदीप सीकरी को किया गया सम्मानित

मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में संचालित दसमेश गर्ल्स कॉलेज चक्क अल्लाह बख़्श में ट्रस्ट के चेयरमैन सरदार रविंदर सिंह चक्क द्वारा सीनेट सदस्य सरदार संदीप सिंह सीकरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सरदार रविंदर सिंह चक्क ने सरदार संदीप सिंह सीकरी के सामाजिक योगदान, सेवाभाव एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि समाज की भलाई, शिक्षा के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित शख्सियतें समाज के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं। ऐसी महान हस्तियों का सम्मान करना उनकी सेवाओं के प्रति आदर एवं आभार व्यक्त करने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तियों का योगदान समाज को नई दिशा प्रदान करता है। उनके समर्पण, सकारात्मक सोच एवं जनकल्याणकारी कार्यों से अन्य लोगों को भी समाज की उन्नति और विकास के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलती है।

समारोह का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित करना तथा उनके सेवाभाव एवं उत्साह को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर ट्रस्ट के मैनेजर सरदार हरमनजीत सिंह, शैरी, प्रधान सरदार गुरजिंदर सिंह चक्क, सरदार सौदागर सिंह चनौर, सरदार महिंगा सिंह, सरदार बलवीर सिंह बिशनपुर, सरदार युगपाल सिंह हैप्पी, सरदार मनजीत सिंह चक्क, सरदार जसवीर सिंह चक्क, जे.बी.के.एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की उप-प्राचार्या श्रीमती मनप्रीत कौर, डॉ.राजविंदर कौर, डॉ.सरिता राणा, डॉ.नरपिंदर कौर, डॉ.सोनिया चौहान, मैडम रेनू गुप्ता एवं डॉ.सुखविंदर कौर भी उपस्थित रहे। श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सरदार रविंदर सिंह चक्क एवं समस्त समिति सदस्यों, डायरेक्टर डॉ.गुरमीत कौर गिल्ल तथा प्राचार्या डॉ.मीतू महाजन के मार्गदर्शन में आयोजित यह सम्मान समारोह शिक्षा, समाज सेवा एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित शख्सियतों के सम्मान और उनके प्रेरणादायी योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।