Rajdaar Times
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत माहिलपुर में 38 स्कूली बसों की जांच, 13 के हुए चालान

होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करनेके उद्देश्य से पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोगकी ओर से जारी दिशा-निर्देशों तथा डिप्टी कमिश्नर के आदेशों के तहत 4 नवंबर को ब्लॉक…

सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत माहिलपुर में 38 स्कूली बसों की जांच, 13 के हुए चालान
सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत माहिलपुर में 38 स्कूली बसों की जांच, 13 के हुए चालान

होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करनेके उद्देश्य से पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोगकी ओर से जारी दिशा-निर्देशों तथा डिप्टी कमिश्नर के आदेशों के तहत 4 नवंबर को ब्लॉक माहिलपुर में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के अंतर्गत स्कूली बसों की विशेष जांच की गई। इस अभियान के दौरान संत बाबा हरी सिंह मॉडल स्कूल माहिलपुर, दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल जूनियर विंग माहिलपुर तथा दोआबा पब्लिक स्कूल माहिलपुर की बसों सहित जिलेमें कुल 38 स्कूली बसों की जांच की गई। जांचके दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 13 बसों के चालान काटे गए। जांच के दौरान कुछ बसोंमें एक्सपायरी डेटवाली फर्स्ट एडकिट, अग्निशमन यंत्रों की कमी, स्टॉप साइन का न होना, सीसीटीवी कैमरे की अनुपलब्धता तथा शीशों में दरारें जैसी कमियां पाई गईं। टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के प्रावधानों के बारे मेंजागरूक भी किया गया। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डॉ.हरप्रीत कौर ने कहा कि सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का पालन नकरने वाली बसों में सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधनों को निर्देश दिए कि बसों के चालकों का समय-समय पर मेडिकल चेकअप करवाया जाए तथा बस चालकों और अटेंडेंट के लिए निर्धारित यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों की बस मेंच ढ़ते और उतरते समय विशेष देखभाल की जाए तथा उन्हें सड़क पार करवाते समय पूरी सावधानी बरती जाए। जांच के दौरान पाई गई सभी कमियों को तुरंत दूरकरने के निर्देश भीदिए गए। इसअवसर पर जिलाबाल सुरक्षा यूनिटकी ओर से रणजीत कौर और गुरजोत सिंह, पुलिस विभाग से सुखविंदर सिंह तथा शिक्षा विभाग से हरजिंदर पाल सिंह सहित पूरी टीम उपस्थित रही।टास्क फोर्स नेस्पष्ट किया किबच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह जांच अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा और सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।