Rajdaar Times
बुधवार, 11 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

शबनम कौर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केएमएस कॉलेज में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न : प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी

रक्तदान है मानवता की सच्ची सेवा, जिससे बचाई जा सकती हैं कई अनमोल जिंदगियां : विधायक कर्मवीर घुम्मणकहा, ऐसे समाज सेवी कार्य समाज में आपसी सहयोग एवं मानवता की भावना को करते हैं मजबूतदसूहा,(राजदार…

शबनम कौर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केएमएस कॉलेज में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न : प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी
शबनम कौर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केएमएस कॉलेज में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न : प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी

रक्तदान है मानवता की सच्ची सेवा, जिससे बचाई जा सकती हैं कई अनमोल जिंदगियां : विधायक कर्मवीर घुम्मण

कहा, ऐसे समाज सेवी कार्य समाज में आपसी सहयोग एवं मानवता की भावना को करते हैं मजबूत

दसूहा,(राजदार टाइम्स): आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, जालंधर के अधीन एवं बीबी अमर कौर जी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई.टी एंड मैनेजमेंट में 10 नवंबर को डॉ.शबनम कौर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रथम वार्षिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन दोआबा हॉस्पिटल ब्लड सेंटर, जालंधर एवं ब्लड डोनर वेलफेयर सोसाइटी, दसूहा के सहयोग से किया गया। दोआबा हॉस्पिटल की ओर से डॉ.मनप्रीत कटारिया, मिस्टर गुरप्रीत सिंह, मिस्टर रोहित एवं मिस्टर विक्की ने रक्तदान शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

सोसाइटी के प्रधान मनीष चौधरी, चेयरमैन सौरव पॉल, बलविंदर कौर, परमिंदर बबलू एवं सिमरन संधू ने भी विशेष सहयोग दिया। इस रक्तदान कैंप में कुल 35 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान के साथ-साथ शिविर में रक्त परीक्षण, दांतों की जांच, आंखों की जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। इस शिविर में विभिन्न गांवों से लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। दांतों की जांच दसूहा डेंटल क्लीनिक के डॉ.गगनदीप सिंह, डॉ.गुलवीन असी तथा असिस्टेंट कोमल एवं राहुल की टीम द्वारा की गई। आंखों की जांच सिविल अस्पताल दसूहा के ऑप्थैल्मिक ऑफिसर रणजीत सिंह भारती ने की। रक्त परीक्षण गिल क्लिनिकल लैब, मुकेरियां के लैब टेक्नीशियन खेताब गिल, उदेश जरियाल एवं अक्षय जरियाल की टीम द्वारा किए गए।

विधायक एडवोकेट सरदार कर्मवीर सिंह घुम्मण ने कॉलेज के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है, जिससे कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। ऐसे समाज सेवी कार्य समाज में आपसी सहयोग एवं मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे प्रयासों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की। प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी ने कहा कि डॉ.शबनम कौर जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित यह शिविर मानवता की सेवा एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने घोषणा की कि यह शिविर हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज भविष्य में भी ऐसे समाजसेवी कार्यों के लिए प्रयासरत रहेगा। उन्होंने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं, मेडिकल टीमों एवं रक्तदाताओं का धन्यवाद किया।

कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों, एन.एस.एस स्वयं सेवकों, रेड रिबन क्लब एवं यूथ सर्विसेज क्लब के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिविर को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी, डीन अकादमिक डॉ.राजेश कुमार, दसूहा के विधायक एडवोकेट स.कर्मवीर सिंह घुम्मण, नगर कौंसिल प्रधान सोनू खालसा, हैप्पी, डॉ.दिलभाग सिंह हुंदल, समाजसेवी मदन मोहन, पूर्व एम.सी रमेश शर्मा, डॉ.विवेक गुप्ता, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सतीश कालिया, मोहिंदर पाल ऋषि, रविंदर कुमार, गुरप्रताप सिंह, डॉ.राजेश कुमार बग्गा एवं सरदार जगदीश सिंह सोही विशेष रूप से शामिल हुए।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।