Rajdaar Times
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

संविधान के प्रति जागरूकता प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक : प्राचार्य डॉ.समीर शर्मा

एसपीएन कॉलेज मुकेरियां में मनाया गया संविधान दिवसमुकेरियां,(राकेश राणा): स्वामी प्रेमानंद महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।…

संविधान के प्रति जागरूकता प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक : प्राचार्य डॉ.समीर शर्मा
संविधान के प्रति जागरूकता प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक : प्राचार्य डॉ.समीर शर्मा

एसपीएन कॉलेज मुकेरियां में मनाया गया संविधान दिवस
मुकेरियां,(राकेश राणा): स्वामी प्रेमानंद महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.समीर शर्मा ने राजनीती विज्ञान विभाग को बधाई देते हुए अपने सन्देश में कहा कि संविधान के प्रति जागरूकता प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी समाज में जिम्मेदारी, समानता और लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करती है तथा राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। विभागाध्यक्ष डॉ.अमरिंदर कौर ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के निर्माण, उसके महत्व तथा संवैधानिक मूल्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान को 26 नवंबर, 1949 को अंगीकृत किया गया था तथा 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की रचना में डॉ.भीम राव अम्बेडकर का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है, जिनका पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम दौरान विद्यार्थियों ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण की तथा संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अंत में डॉ.अमरिंदर कौर ने महाविद्यालय प्रबंधकीय समिति एवं प्राचार्य डॉ.समीर शर्मा का विभाग को समय-समय पर प्रदान किए जाने वाले सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो.आरती राणा, प्रो.खुशबू गुप्ता एवं विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।