होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्रेडिशनल कराटे की होशियारपुर शाखा द्वारा स्टेट लेवल और नेशनल लेवल पर पदक जीत वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करने के लिए हाल ही में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय कराटे टीम के पूर्व कैप्टन व रेल कोच फैक्ट्री के चीफ कराटे कोच रहे जितेंद्र कुमार विज ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को प्रीमियम कराटे यूनिफॉर्म देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। सम्मानित होने वाले खिलाडिय़ों में स्टेट कराटे चैंपियनशिप में लगातार 9 बार की स्टेट गोलड मैडािलसट विजेता और अंतरराष्ट्रीय कराटेका आरती कुमारी, पाँच बार के स्वर्ण पदक जीत वाले धैर्य कालिया, दो साल से स्टेट कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता आर्यांश चैतन्य जुनेजा, अक्षिता शर्मा, नायरा वर्मा, रयान बरपग्गा, करनप्रीत सिंह चाहल, परीनीत कौर, ओनिश गुप्ता, प्रभनूर गोस्वामी तथा आरूश शर्मा शामिल रहे। समारोह में जगमोहनस इंस्टिट्यूट के चीफ इंस्ट्रक्टर शिहान जगमोहन विज भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी, साथ ही माता-पिता का भी आभार व्यक्त किया और इन्स्टीट्यूशन की प्रतिबद्धता दोहराई कि कराटे ट्रेनिंग के स्तर को और भी ऊँचा उठाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इस अवसर पर वल्र्ड कराटे फेडरेशन के काता जज कयोशी हरिदास गोविंद, नेशनल कराटे टीम के कोचेज को होशियारपुर में काता और कुमिते ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित करने की घोषणा भी की गई।
स्टेट और नेशनल लेवल कराटे चैंपियनशिप में पदक जीत वाले कराटे खिलाड़ी सम्मानित
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्रेडिशनल कराटे की होशियारपुर शाखा द्वारा स्टेट लेवल और नेशनल लेवल पर पदक जीत वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करने के लिए हाल ही में एक सम्मान समारोह…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।