पूर्व चेयरमैन राजपूत कल्याण बोर्ड पंजाब के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, आगामी राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है प्रभाव
चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): पंजाब की राजनीति में कांग्रेस पार्टी को उस समय नई मजबूती मिली, जब पूर्व चेयरमैन राजपूत कल्याण बोर्ड पंजाब कैप्टन आर.एस पठानिया अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पठानिया को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रगट सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद डाक्टर अमर सिंह के आलावा अन्य नेताओं ने कांग्रेस का पटका पहना कर उनका स्वागत किया। पठानिया के कांग्रेस में शामिल होने को राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। पठानिया के कांग्रेस में आने से पार्टी को विशेष रूप से राजपूत समाज और उनके समर्थकों के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का अवसर मिल सकता है। उनके साथियों के शामिल होने से संगठनात्मक स्तर पर भी कांग्रेस को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने और नए चेहरों को पार्टी से जोड़ने में जुटे हैं। ऐसे समय में कैप्टन आर.एस पठानिया का कांग्रेस में शामिल होना राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प...
कांग्रेस में शामिल होने के इस घटनाक्रम से पार्टी के स्थानीय और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। पार्टी को उम्मीद है कि पठानिया के अनुभव और उनके साथ जुड़े लोगों के सहयोग से संगठन को और मजबूती मिलेगी।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।