मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): कैम्ब्रिज ओवरसीज स्कूल मुकेरियां में सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व गत दिवस बहुत ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल नीतू जोहरी ने बातचीत के दौरान बताया कि स्कूल में गुरु साहिब की महान शिक्षाओं और दर्शन को उजागर करने के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समारोह दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, शिक्षाओं और महान योगदान पर आधारित शबद गायन, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने गुरु साहिब को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर सभी को कड़ाह प्रसाद भी वितरित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल नीतू जोहरी ने विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी की सार्वभौमिक शिक्षाओं से अवगत करवाया। उन्होंने विशेष रूप से 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' के तीन मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य, समानता, विनम्रता, दया और नि:स्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन समियाल एवं चेयरपर्सन शिखा समियाल ने भी विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने तथा उनकी अनमोल शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। समूचा समारोह आध्यात्मिक एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को शांति, सद्भावना, समानता और मानवता का संदेश दिया गया।
कैम्ब्रिज ओवरसीज स्कूल में मनाया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): कैम्ब्रिज ओवरसीज स्कूल मुकेरियां में सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व गत दिवस बहुत ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।