Rajdaar Times
मंगलवार, 17 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

सांसद डॉ.चब्बेवाल ने छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): सांसद डॉ.राज कुमार चब्बेवाल ने रविवार को छठ पूजा के पावन अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर फगवाड़ा के विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा…

सांसद डॉ.चब्बेवाल ने छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
सांसद डॉ.चब्बेवाल ने छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): सांसद डॉ.राज कुमार चब्बेवाल ने रविवार को छठ पूजा के पावन अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर फगवाड़ा के विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा भी किया। सांसद ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य की पवित्र रस्में निभा रहे लोगों को शुभकामनाएं दीं। डॉ.चब्बेवाल ने पूजा स्थलों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा प्रबंधों और श्रद्धालुओं की सुचारू आवाजाही के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए स्थानीय प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि त्योहार को सुरक्षित एवं सुचारू ढंग से मनाने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूजा स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ-साथ पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा के उचित प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया गया है। डॉ.चब्बेवाल ने कहा कि छठ पूजा सूर्य देव के प्रति आस्था, भक्ति और कृतज्ञता को दर्शाने वाला पवित्र पर्व है। उन्होंने विशेष रूप से व्रत रखने वाली महिलाओं की श्रद्धा और समर्पण की सराहना करते हुए उनके सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।उन्होंने दोहराया कि प्रशासन श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने और छठ पूजा के शेष अनुष्ठानों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।