नियुक्ति से युवाओं में खुशी की लहर, खेलों को बढ़ावा देने और पार्टी संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
दसूहा (राजदार टाइम्स): क्षेत्र के युवा भाजपा नेता ऋषभ गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी के पंजाब स्पोट्र्स सेल में राज्य कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से दसूहा सहित क्षेत्र के युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पंजाब भाजपा स्पोट्र्स सेल के संयोजक गुरविंद्र सिंह जौली ने उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से करते हुए उन्हें राज्य कार्यकारिणी में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है। ऋषभ गुप्ता की इस नियुक्ति को लेकर उनके समर्थकों और साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका मानना है कि इस जिम्मेदारी के माध्यम से ऋषभ गुप्ता को पंजाब में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्य करने का अवसर मिलेगा। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नवनियुक्त राज्य कार्यकारी सदस्य ऋषभ गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और अपने सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें भाजपा स्पोट्र्स सेल के सदस्य के रूप में सेवा करने की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं। यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। ऋषभ गुप्ता ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ कार्य करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि पंजाब में खेलों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए तथा युवाओं को खेल गतिविधियों से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने कहा कि खेल न केवल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भाजपा स्पोट्र्स सेल की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। संगठन की ओर से सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। ऋषभ गुप्ता ने दोहराया कि युवाओं को खेलों के साथ जोडऩा और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के युवाओं और पार्टी से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।