Rajdaar Times
बुधवार, 18 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर दिसंबर में दर्शकों के बीच आएगी फिल्म ‘नो चालान करो ध्यान’

अविनाश राय खन्ना की लिखी कहानी पर बन रही फिल्म का क्लाइमेक्स रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में फिल्मायावीसी चंद्र मोहन और खन्ना ने क्लैप देकर किया शुभारंभहोशियारपुर (राजदार टाइम्स): सड़क सुरक्षा अभियान के…

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर दिसंबर में दर्शकों के बीच आएगी फिल्म ‘नो चालान करो ध्यान’
सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर दिसंबर में दर्शकों के बीच आएगी फिल्म ‘नो चालान करो ध्यान’

अविनाश राय खन्ना की लिखी कहानी पर बन रही फिल्म का क्लाइमेक्स रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में फिल्माया

वीसी चंद्र मोहन और खन्ना ने क्लैप देकर किया शुभारंभ

होशियारपुर (राजदार टाइम्स): सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चालकों को सरकार द्वारा बनाए गए यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बनाई जा रही फिल्म ‘नो चालान करो ध्यान’ का क्लाइमेक्स आज स्थानीय रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में फिल्माया गया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर चंद्र मोहन और फिल्म की कहानी के लेखक अविनाश राय खन्ना ने संयुक्त रूप से क्लैप देकर शूटिंग के मुहूर्त शॉट का शुभारंभ किया। फिल्म का निर्देशन रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार अशोक पुरी कर रहे हैं। फिल्म में पंजाबी मनोरंजन जगत के मशहूर कलाकार संता-बंता, चंद्र मोहन, अशोक पुरी, पिंदा मखौलिया, पवन सिंह, सुखवीर चट्ठा, संजू अरोड़ा, अजय सहदेव और नैंसी अरोड़ा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसके अलावा बहुरंग कलामंच द्वारा लंबे समय से चलाए जा रहे रंगमंच अभियान से जुड़े गुरमेल धालीवाल, कमलजीत कौर, हीरा मेगोवालिया, शशि कुमार, अमृत लाल, महेश कुमार तथा बाल कलाकार युद्धवीर सिंह भी फिल्म में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। फिल्म के कैमरामैन रोहित कुमार और एडिटर नरेश एस. गर्ग हैं। अविनाश राय खन्ना ने बताया कि दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने वाली फिल्म ‘गोल्ड मेडल दा दहेज’ के बाद उनकी लिखी कहानी ‘नो चालान’ पर श्री ग्रेसा फिल्म्स द्वारा ‘नो चालान करो ध्यान’ फिल्म तैयार की जा रही है। इस फिल्म को दिसंबर महीने के मध्य में रिलीज करने की योजना है।

उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के इस प्रयास में योगदान देने वाले सभी कलाकारों को बधाई दी। फिल्म निर्देशक अशोक पुरी ने बताया कि फिल्म में 30 से अधिक कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया जाएगा। जल्द ही श्री ग्रेसा फिल्म्स के माध्यम से यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।