चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोनी बाल-प्रभ दासूवाल गैंग के सरगना गुरविंदर उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट किया है। लगभग 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद डोन बल गैंग के सरगना को इथियोपिया से डिपोर्ट करवाने में सफलता मिली है। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय अभियान के बाद उसे भारत वापस लाने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (OFTEC) के साथ मिलकर की। इस अभियान में केंद्रीय एजेंसियों का भी सहयोग रहा। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस विदेश में बैठकर आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अफरीदी की डिपोर्टेशन को इसी अभियान के तहत अहम कार्रवाई माना जा रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी विदेश में बैठकर पंजाब में टारगेट किलिंग, फिरौती के लिए फायरिंग और अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों को कथित तौर पर अंजाम दिलवा रहा था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि वह विदेश से ही गैंग की गतिविधियों को संचालित कर रहा था। पंजाब सरकार ने आरोपी की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले के लिए पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। लगभग 10 महीने तक चली अंतरराष्ट्रीय तलाश के बाद उसे इथियोपिया से डिपोर्ट कराया गया।
पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, डोनी बल गैंग का सरगना इथियोपिया से भारत लाया गया, 10 महीने तक चला ऑपरेशन
चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोनी बाल-प्रभ दासूवाल गैंग के सरगना गुरविंदर उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट किया है। लगभग 10 महीने तक…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।