Rajdaar Times
रविवार, 8 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

यह पहला मौका है जब देश ने दशकों से चले आ रहे नक्सलवाद और माओवादी आतंक के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल कर ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बस्तर में क्करू मोदी के भाषण की पांच बड़ी बातें: नक्सलवाद से लेकर 'दिमागी नक्सलियों' तक; क्या बोले प्रधानमंत्री?बस्तर,(काजदार टाइम्स): बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने…

यह पहला मौका है जब देश ने दशकों से चले आ रहे नक्सलवाद और माओवादी आतंक के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल कर ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
यह पहला मौका है जब देश ने दशकों से चले आ रहे नक्सलवाद और माओवादी आतंक के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल कर ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बस्तर में क्करू मोदी के भाषण की पांच बड़ी बातें: नक्सलवाद से लेकर 'दिमागी नक्सलियों' तक; क्या बोले प्रधानमंत्री?
बस्तर,(काजदार टाइम्स): बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ सफलता से लेकर गरीबी उन्मूलन तक पांच बड़े मुद्दों पर बात की। उन्होंने 'दिमागी नक्सलियों' को लेकर भी आगाह किया। उन्होंने 2026 की दीपावली को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह पहला मौका है, जब देश ने दशकों से चले आ रहे नक्सलवाद और माओवादी आतंक के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल कर ली है।
2014 के बाद बदली दिशा, दुश्मनों को मिला करारा जवाब...
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए मजबूत इरादे और एक सटीक रणनीति के साथ दुश्मनों का सामना करना जरूरी था। साल 2014 में जब जनता ने उन्हें 'प्रधानसेवक' के रूप में देश की सेवा का मौका दिया, तब सरकार ने वो राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई जिसकी लंबे समय से कमी थी। इसी का परिणाम है कि आज करोड़ों भारतीयों ने नक्सलवाद के खौफ को हमेशा के लिए पीछे छोड़ दिया है।

हथियारबंद नक्सलियों के बाद अब 'दिमागी नक्सलियों' से खतरा...
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगलों से हथियारबंद माओवादियों का सफाया हो चुका है, लेकिन 'दिमागी नक्सलियों' का खतरा अब भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों ने कई राजनीतिक संगठनों में घुसपैठ कर ली है। प्रधानमंत्री ने कहा, "दोस्तों, इन सफलताओं के बीच हमें एक और बात ध्यान में रखनी होगी। हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन 'दिमागी नक्सलियों' ने विभिन्न संगठनों पर नियंत्रण कर लिया है। वे आज भी लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भडक़ाने में जुटे हैं। इन विचारधारा से प्रेरित नक्सलियों ने कई राजनीतिक दलों और अलग-अलग संगठनों में घुसपैठ कर ली है। हमें उनकी पहचान करनी होगी, उन्हें परास्त करना होगा और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2026 की दीपावली खास है, क्योंकि देश दशकों पुरानी नक्सलवाद की लड़ाई जीत चुका है। हालांकि, उन्होंने यह भी आगाह किया कि खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई, ष्टक्रक्कस्न जवानों के बलिदान, पिछली सरकारों की नीतियों, 'दिमागी नक्सलियों' और गरीबी से बाहर आए लोगों का जिक्र किया।
नक्सलवाद का डर खत्म, हर जिला नक्सलवाद से मुक्त...
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2026 की दिवाली इसलिए खास है, क्योंकि देश ने नक्सलवाद के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई में जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है। इस उपलब्धि का श्रेय सुरक्षा बलों के जवानों को दिया। उन्होंने कहा कि यह असाधारण सफलता जवानों के साहस और समर्पण का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश का हर जवान उनके परिवार का हिस्सा है।
47 साल में पहली बार एक साल में ष्टक्रक्कस्न का कोई जवान शहीद नहीं...
प्रधानमंत्री ने कहा देश को आगे ले जाने के लिए हमें मजबूत इरादों और सही रणनीति के साथ देश के दुश्मनों का सामना करना होगा और उन्हें हराना होगा। ऐसा करने के लिए देश में जिस राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी, उसे 2014 में मजबूती मिली। आपने इस प्रधानसेवक को मां भारती की सेवा करने का अवसर दिया और हमने देखा कि 2014 के बाद हालात कैसे बदलने लगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक हमने देखा कि नक्सलियों के मुकाबले हमारे ज्यादा जवान बलिदान हो रहे थे। लेकिन 47 साल में पहली बार एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पिछले एक साल में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ का एक भी जवान बलिदान नहीं हुआ। यह देश की सही नीतियों और मजबूत इरादों की जीत है। यह आप सभी के शौर्य, साहस और संयम की जीत है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।