भाजपा-अकाली दल गठबंधन से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, विकास मनकोटिया ने लड्डू बांटकर मनाया जश्न
गठबंधन को बताया पंजाब की राजनीति के लिए सकारात्मक कदम, भाजपा और अकाली दल के साथ आने से कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह
मुकेरियां (राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन होने की खुशी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास मनकोटिया ने अपने साथियों के साथ खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को बधाई देते हुए लड्डू बांटे और गठबंधन का स्वागत किया।
इस मौके पर विकास मनकोटिया ने कहा कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का एक साथ आना पंजाब की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। दोनों दलों के बीच गठबंधन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में इस फैसले को लेकर खुशी का माहौल है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक प्रभाव राजनीतिक गतिविधियों पर देखने को मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और अकाली दल का पंजाब की राजनीति में अपना-अपना विशेष इतिहास और जनाधार रहा है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आपसी तालमेल और सहयोग से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। गठबंधन की खुशी में लड्डू बांटकर उन्होंने सभी साथियों के साथ इस खुशी को साझा किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल प्रधान राजेश कुमार वर्मा, रणजीत सिंह सरपंच बाऊपुर, कपिल ठाकुर चक्क शेरो, नंबरदार बलदेव सिंह, राजन सिंह, अर्जन सिंह, राजिंदर सिंह, प्रभात सिंह, दविंदर सिंह, प्रवीण जी, कुलदीप सिंह, रमेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
उपस्थित सभी लोगों ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों दलों के बीच बेहतर तालमेल से पंजाब में राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर नई मजबूती देखने को मिलेगी।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।