Rajdaar Times
रविवार, 15 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

मोदी सरकार ने नए साल से पहले किसानों को दिया बड़ा तोहफा : संजीव मन्हास

कहा, ₹62,370 करोड़ की खाद सब्सिडी का ऐलान, किसानों को 1,350 रुपये में मिलेगी डीएपी खाद की बोरीदसूहा,(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर देहाती के जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास ने केंद्र क??…

मोदी सरकार ने नए साल से पहले किसानों को दिया बड़ा तोहफा : संजीव मन्हास
मोदी सरकार ने नए साल से पहले किसानों को दिया बड़ा तोहफा : संजीव मन्हास

कहा, ₹62,370 करोड़ की खाद सब्सिडी का ऐलान, किसानों को 1,350 रुपये में मिलेगी डीएपी खाद की बोरी
दसूहा,(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर देहाती के जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा नए साल से पहले किसानों के हित में ₹62,370 करोड़ की खाद सब्सिडी का ऐलान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के बारे में जितना मोदी सरकार सोचती है, उतना कोई अन्य सरकार नहीं सोचती। संजीव मन्हास ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस सब्सिडी के चलते किसानों को डीएपी खाद की बोरी 1,350 रुपये में उपलब्ध होगी। इससे किसानों को महंगी खाद से राहत मिलेगी और वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी खेतीबाड़ी के कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से किसानों में खुशी की लहर है।
वैश्विक संकट के बावजूद किसानों के हितों को दी प्राथमिकता...
मन्हास ने कहा कि पश्चिमी एशिया में पैदा हुए संकट और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए ₹62,370 करोड़ की सब्सिडी देने का फैसला किया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि यदि देश का अन्नदाता खुशहाल होगा तो देश भी तरक्की करेगा। इसी सोच के तहत केंद्र सरकार किसानों की बेहतरी और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है।
किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है मोदी सरकार...
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि किसानों के हित उनके लिए सर्वोपरि हैं। मोदी सरकार किसानों की समस्याओं को समझते हुए समय-समय पर राहत देने के लिए फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि खाद सब्सिडी का यह ऐलान देश के अन्नदाताओं के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मोदी सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।