मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): एम.आर.पी.डी सरकारी कॉलेज तलवाड़ा के 26 स्नातक विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्वामी प्रेमानंद महाविद्यालय में अपने पांचवें सेमेस्टर की इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी की। स्वामी प्रेमानंद महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित इस इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में व्यावहारिक प्रशिक्षण, आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग तथा शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना था। इंटर्नशिप के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर महाविद्यालय परिसर में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.समीर शर्मा ने सभी 26 विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में रसायन विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ.मेघा, प्रो.सारांश, प्रो.हरप्रीत, प्रो.मनदीप, प्रो.सुमनप्रीत एवं प्रो.तानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.जसमिंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के इंटर्नशिप कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं व्यावहारिक कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक एवं कौशल-आधारित शिक्षा के उद्देश्य के अनुरूप है। उन्होंने सभी 26 विद्यार्थियों की जिज्ञासा, लगन एवं मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नई संभावनाओं की खोज करने के लिए प्रेरित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ.समीर शर्मा ने विद्यार्थियों की मेहनत एवं समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सफल इंटर्नशिप कार्यक्रम क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व्यावहारिक विज्ञान शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। अंत में रसायन विज्ञान विभाग ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए महाविद्यालय की प्रबंधकीय समिति एवं प्राचार्य डॉ.समीर शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
एमआरपीडी सरकारी कॉलेज तलवाड़ा के विद्यार्थियों ने एसपीएन कॉलेज मुकेरियां में सफलतापूर्वक पूरी की इंटर्नशिप
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): एम.आर.पी.डी सरकारी कॉलेज तलवाड़ा के 26 स्नातक विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्वामी प्रेमानंद महाविद्यालय में अपने पांचवें सेमेस्टर की इंटर्नशिप…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।