Rajdaar Times
बुधवार, 4 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

जेसी डीएवी कॉलेजिएट स्कूल में विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमशीलता की प्रतिभा

बिजनेस ब्लास्टर्स’ प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्रकहा, ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी में स्वावलंबन, आत्मविश्वास और उद्यमशील सोच विकसित करने में निभाते महत्वपूर्ण भूमिकादसूहा,(राजदार टाइम्स): जे.सी डी.ए.व??…

जेसी डीएवी कॉलेजिएट स्कूल में विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमशीलता की प्रतिभा
जेसी डीएवी कॉलेजिएट स्कूल में विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमशीलता की प्रतिभा

बिजनेस ब्लास्टर्स’ प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

कहा, ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी में स्वावलंबन, आत्मविश्वास और उद्यमशील सोच विकसित करने में निभाते महत्वपूर्ण भूमिका

दसूहा,(राजदार टाइम्स): जे.सी डी.ए.वी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल डॉ.भानु गुप्ता के दिशा-निर्देशों तथा स्कूल इंचार्ज प्रो.निवेदिका के नेतृत्व में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा उद्यमिता शिक्षा के अंतर्गत ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों और आकर्षक स्टॉलों के माध्यम से अपनी उद्यमशीलता, व्यावहारिक समझ तथा रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। इस रोटरी क्लब दसूहा के प्रधान शरणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

उनके साथ क्लब के सचिव अमनदीप तथा सदस्य धनी राम, अरुणदीप, सुखविंदर सिंह एवं संजीव शर्मा ने भी विशेष रूप से शिरकत की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा दीपावली की सजावट से संबंधित वस्तुएं, हस्तनिर्मित तोरण, सजावटी सामग्री, मेकअप उत्पाद, क्रॉकरी तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए। इसके अतिरिक्त गोलगप्पे और फ्रूट चाट के स्टॉल भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने स्वयं तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री और प्रस्तुति के माध्यम से अपनी व्यावसायिक कुशलता, नवाचार तथा प्रबंधन क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल डॉ.भानु गुप्ता ने मुख्य अतिथि शरणजीत सिंह एवं रोटरी क्लब के अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करने के योग्य बनाना भी है।

इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को उजागर करने के साथ-साथ उनमें आत्मनिर्भरता और सफल उद्यमी बनने का आत्मविश्वास पैदा करती हैं। रोटरी क्लब के प्रधान शरणजीत सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी में स्वावलंबन, आत्मविश्वास और उद्यमशील सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वाइस प्रिंसिपल प्रो.राकेश महाजन ने कहा कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए केवल एक व्यावसायिक गतिविधि नहीं, बल्कि उनके विचारों को वास्तविक उद्यम में बदलने तथा स्वरोजगार की संभावनाओं को समझने का एक प्रभावशाली शैक्षणिक मंच है। स्कूल इंचार्ज प्रो.निवेदिका ने विद्यार्थियों की मेहनत और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को विपणन, उत्पादों का मूल्य निर्धारण, टीम भावना, संवाद कौशल और प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक कौशलों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।