राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर दसूहा के विकास और अन्य मुद्दों के समाधान का दिया आश्वासन
दसूहा,(राकेश राणा): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता डॉ.हरसिमरत सिंह साही (सनी साही) ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तरुण चुघ से विशेष मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान डॉ.साही ने दसूहा विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों, विशेष रूप से किसानों की समस्याओं और वर्तमान समय में आनाज मण्डिय़ों के प्रबंधन को पार्टी उच्च कमान के ध्यान में बड़ी दृढ़ता एवं प्रमुखता से उठाया। मुलाकात दौरान डॉ.साही ने किसानों को अपनी फसलें बाजारों में बेचने में आने वाली कठिनाईयों का मुद्दा मजबूती से उठाया। उन्होंने विशेष रूप से दसूहा क्षेत्र के किसानों द्वारा सामना की जा रही भूमि संबंधी समस्याओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश की खाद्य आपूर्ति श्रृंखला, जो हमारा पेट भरती है, को मण्डिय़ों में इस तरह की स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, इसके ठोस समाधान के लिए केंद्र सरकार स्तर पर तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए। इसके साथ ही डॉ.सनी साही ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में सुधार करने व क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की पुरजोर वकालत की। बूथ स्तर पर पार्टी की संगठनात्मक संरचना को और मजबूत करने व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को निर्वाचन क्षेत्र के घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर भी गंभीर चर्चा हुई। सांसद तरुण चुघ ने किसानों एवं निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को गंभीरता से उठाने के लिए साही के प्रयासों की अत्यधिक सराहना की। चुघ ने डॉ.साही को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में यदि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है, तो दसूहा निर्वाचन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा मण्डियों के सुधार सहित क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। डॉ.हरसिमरत सिंह साही ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दसूहा के किसानों, व्यापारियों, मजदूरों और युवाओं की समस्याएं मेरी अपनी समस्याएं हैं। वह हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएंगे तथा विशेषकर मण्डियों में बैठे किसान भाईयों के लिए स्थायी समाधान हेतु आवाज उठाएंगे तथा क्षेत्र की हर आवाज को केंद्र तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे।
भाजपा नेता हरसिमरत साही की तरुण चुघ से महत्वपूर्ण मुलाकात, किसानों एवं आनाज मण्डिय़ों में पड़ी धान के ज्वलंत मुद्दों पर उठाई बुलंद आवाज
राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर दसूहा के विकास और अन्य मुद्दों के समाधान का दिया आश्वासनदसूहा,(राकेश राणा): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।