Rajdaar Times
मंगलवार, 10 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

ऐतिहासिक महत्व वाला नगर है मुकेरियां, महाराजा रणजीत सिंह के परिवार से संबंध होने के कारण बढ़ जाता है इसका ऐतिहासिक महत्व : सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल

मुकेरियां के 212 गुरुद्वारों का दस्तावेजी सर्वेक्षण, पुस्तक का किया विमोचनगुरुद्वारा बाबा लख्खी शाह लुबाणा भवन में आयोजित कार्यक्रम में एसजीपीसी सदस्य भुल्लेवाल राठां ने किया पुस्तक का…

ऐतिहासिक महत्व वाला नगर है मुकेरियां, महाराजा रणजीत सिंह के परिवार से संबंध होने के कारण बढ़ जाता है इसका ऐतिहासिक महत्व : सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल
ऐतिहासिक महत्व वाला नगर है मुकेरियां, महाराजा रणजीत सिंह के परिवार से संबंध होने के कारण बढ़ जाता है इसका ऐतिहासिक महत्व : सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल

मुकेरियां के 212 गुरुद्वारों का दस्तावेजी सर्वेक्षण, पुस्तक का किया विमोचन
गुरुद्वारा बाबा लख्खी शाह लुबाणा भवन में आयोजित कार्यक्रम में एसजीपीसी सदस्य भुल्लेवाल राठां ने किया पुस्तक का विमोचन
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): गुरुद्वारा बाबा लख्खी शाह लुबाणा भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य जत्थेदार रविंदर सिंह चक्क द्वारा मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के गुरुद्वारों के दस्तावेजी सर्वेक्षण पर तैयार की गई पुस्तक का विमोचन एसजीपीसी सदस्य सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने किया। जत्थेदार रविंदर सिंह चक्क ने बताया कि पुस्तक में क्षेत्र के 212 गुरुद्वारा साहिबान का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है। इसमें गुरुद्वारों की स्थापना का वर्ष, अनुमानित भूमि क्षेत्रफल, ग्रंथी सिंह का नाम, मोबाईल नंबर एवं उनकी सेवा अवधि संबंधी जानकारी दी गई है। इसके अलावा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों, गांवों में अमृतधारी सिखों, 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों व महिलाओं की संख्या तथा कुल सिख आबादी का भी विवरण दर्ज किया गया है। पुस्तक में गुरुद्वारों में मौजूद पावन स्वरूपों एवं संबंधित प्रबंधकीय समितियों की जानकारी भी संकलित की गई है।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक धार्मिक प्रवृत्ति और गंभीर सोच रखने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। फिलहाल इसकी सीमित प्रतियां प्रकाशित की गई हैं और आवश्यकता के अनुसार दोबारा छपाई करवाई जाएगी। सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की धार्मिक स्थिति को समझने के लिए उसकी जमीनी वास्तविकता जानना जरूरी है। इस पुस्तक में किया गया सर्वेक्षण एक सराहनीय और उपयोगी प्रयास है, जोकि मुकेरियां क्षेत्र के गुरुद्वारों की महत्वपूर्ण तस्वीर प्रस्तुत करता है। उन्होंने ने कहा कि मुकेरियां ऐतिहासिक महत्व वाला नगर है। महाराजा रणजीत सिंह के परिवार से संबंध होने के कारण इसका ऐतिहासिक महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए नई पीढ़ी को भी क्षेत्र के इतिहास और विरासत संबंधी दस्तावेज तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में हलका इंचार्ज शाम चौरासी संदीप सिंह सीकरी, अरविंद सिंह रसूलपुर हल्का इंचार्ज, गुरजिंदर सिंह चक्क, हलका इंचार्ज दसूहा गुरप्रीत सिंह विक्का चीमा, बिक्रम सिंह अल्लाह बख्श, भूपिंदर सिंह पिंकी, हलका इंचार्ज मुकेरिया वरिंदर सिंह लगवाल, हरमनजीत सिंह चक्क, जिला महासचिव इंदरजीत सिंह काहलों, अमरजीत सिंह ढडेकटवाल, जिला यूथ अध्यक्ष हरजी बाजवा, बाबा सरबजीत सिंह मेहंदीपुर, सुरजीत सिंह भट्टियां, हरजिंदर सिंह हैरी, बलजीत सिंह लाडू, पूर्व कौर कमेटी सदस्य जसविंदर सिंह बिट्टू, बलबीर सिंह विशनपुर, सतनाम सिंह धनोआ, मार्केट कमेटी चेयरमैन बेअंत रंधावा, दविंदर सिंह, डॉ.बहादुर मानसर, गुरविंदर सिंह गिंदू, शाम सिंह शामा, पार्षद सुरजीत कौर, लखविंदर सिंह टिम्मी, जसवंत सिंह रंधावा, बाबा लख्खी शाह लुबाना भवन चेयरमैन भाई मोहन सिंह एवं अन्य लोगों ने खास तौर पर हिस्सा लिया। इसके अलावा, इलाके की धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी समारोह में शामिल हुए।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।