भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लोग
घुम्मण ने आप में आने पर किया सम्मानित
दातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): कंडी क्षेत्र के गांव बरिंगली में विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण की उपस्थिति में कई परिवारों ने भाजपा को छोडक़र आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया। भाजपा नेता अनिल पूर्व पंचायत सदस्य मंजू बाला सहित कई लोगों ने विधायक की उपस्थिति में आप का दामन थाम लिया। वीरेंद्र शर्मा, शशि शर्मा, पूर्व सरपंच जीत राम भी आप में शामिल हुए। विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही पंजाब और पंजाबियत की विरोधी रही है। भाजपा ने कभी भी पंजाब के हित की बात नहीं की। आज वे लोग जो आप में शामिल हुए हैं जोकि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के जनहितकारी कामों से खुश हो कर शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि तीन सौ यूनिट हर महीने बिजली बिल माफ होने से नब्बे फीसदी लोगों को जीरो बिल आ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हुई है,क्रय शक्ति में वृद्धि हुई है। घुम्मण ने कहा कि इलाके के लोगों की दशकों से लंबित मांग थी कि कंडी नहर किनारे रेलिंग लगाई जाए। जोकि किसी भी सरकार ने नहीं लगवाई। उन्होंने वायदा किया था और चार करोड़ रुपए की लागत से रेलिंग लगाई गई है। उन्होंने कहा कि महंत राम प्रकाश दास जी महाराज की स्मृति में दातारपुर स्टेडियम को 48 लाख रुपए की लागत से भव्य रूप प्रदान किया है। इस अवसर पर सरपंच विनोद कुमार, अनिल कुमार, सुमित जोशी, किरण, विशाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य कुलदीप कुमार, पुष्पिंदर जोगी, वकील बटवारा, सुमन राजपूत, डॉक्टर शिव दत्त, सरपंच परमवीर शर्मा, विक्रांत जोशी, अजय शर्मा तथा अन्य उपस्थित थे।
भाजपा हमेशा से ही रही है पंजाब और पंजाबियत की विरोधी : विधायक कर्मवीर सिंह
भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लोग घुम्मण ने आप में आने पर किया सम्मानितदातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): कंडी क्षेत्र के गांव बरिंगली में विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण की उपस्थिति में कई…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।