Rajdaar Times
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी : डा.राजकुमार चब्बेवाल

सांसद चब्बेवाल का लायन कंग के कार्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से हुआ स्वागतफगवाड़ा,(शिव कौड़ा): लोकसभा हलका होशियारपुर से सांसद एवं आम आदमी पार्टी के विधानसभा इंचार्ज डा.राजकुमार चब्बेवाल का ऑल इंडिया…

जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी : डा.राजकुमार चब्बेवाल
जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी : डा.राजकुमार चब्बेवाल

सांसद चब्बेवाल का लायन कंग के कार्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत
फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): लोकसभा हलका होशियारपुर से सांसद एवं आम आदमी पार्टी के विधानसभा इंचार्ज डा.राजकुमार चब्बेवाल का ऑल इंडिया एंटी करप्शन फोरम पंजाब के अध्यक्ष, लायंस इंटरनेशनल 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (यूथ) तथा लायंस क्लब फगवाड़ा प्राईड के चार्टर अध्यक्ष लायन गुरदीप सिंह कंग एम.जे.एफ के कार्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लायन गुरदीप सिंह कंग द्वारा डॉ.चब्बेवाल तथा उनके साथ पहुंचे मेयर रामपाल उप्पल व समाज सेवक जगजीत सिंह जौड़ा को सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया गया। लायन कंग ने डाचब्बेवाल को संस्थाओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न समाजसेवी कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए अगले सप्ताह नवंबर महीने का मासिक राशन वितरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। डॉ.चब्बेवाल ने लायन कंग द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों को सहारा देते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं द्वारा बिना किसी भेदभाव के किए जाने वाले ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। डॉ.चब्बेवाल ने कहा कि समाज के समर्थ लोगों और संस्थाओं को भी आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता में अपना योगदान देना चाहिए। इस प्रकार के सामूहिक प्रयासों से ही एक स्वस्थ और सहयोगी समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने लायन कंग और उनकी टीम को भविष्य में भी इसी तरह जनकल्याण के कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।