Rajdaar Times
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर आगे आएं, रिश्वत मांगने वालों की विजिलेंस ब्यूरो को करें शिकायत : मनदीप सेखों

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में विजिलेंस ब्यूरो ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार, करीब 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सासरकारी कामकाज में ईमानदारी और पारदर्शिता अपनाने की दिलाई…

भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर आगे आएं, रिश्वत मांगने वालों की विजिलेंस ब्यूरो को करें शिकायत : मनदीप सेखों
भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर आगे आएं, रिश्वत मांगने वालों की विजिलेंस ब्यूरो को करें शिकायत : मनदीप सेखों

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में विजिलेंस ब्यूरो ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार, करीब 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सरकारी कामकाज में ईमानदारी और पारदर्शिता अपनाने की दिलाई शपथ

होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो की ओर से 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाए जा रहे विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। विजिलेंस ब्यूरो यूनिट होशियारपुर के डीएसपी मनदीप सिंह सेखों ने अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर चंद्र मोहन, आरटीए अमनदीप कौर, तहसीलदार मनदीप सिंह, जीआरएस कुंतक पाठक और बीडीपीओ कार्यालय होशियारपुर से जीआरएस चरणजीत सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा यूनिवर्सिटी के स्टाफ सदस्यों और करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार को संबोधित करते हुए डीएसपी मनदीप सिंह सेखों ने कहा कि एक स्वच्छ, पारदर्शी और खुशहाल समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को भ्रष्टाचार रोकने और ईमानदारी से काम करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी काम को करने के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो के पास की जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रिश्वतखोरी के मामलों को सामने लाने में सहयोग करें, ताकि भ्रष्टाचार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। मनदीप सिंह सेखों ने बताया कि भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत दर्ज करवाने के लिए विजिलेंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, एंटी करप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200 तथा वेबसाइट www.vigilancebureau.punjab.gov.in का इस्तेमाल किया जा सकता है। लोगों को विजिलेंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर, एंटी करप्शन हेल्पलाइन तथा संबंधित विजिलेंस अधिकारियों के संपर्क नंबरों की जानकारी देने वाले पर्चे भी वितरित किए गए, ताकि आम नागरिक जरूरत पड़ने पर आसानी से शिकायत दर्ज करवा सकें। सेमिनार के अंत में मनदीप सिंह सेखों ने सभी से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहने, ईमानदारी को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और एक बेहतर एवं खुशहाल समाज के निर्माण के लिए विजिलेंस ब्यूरो का सहयोग करने की अपील की।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।