Rajdaar Times
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

नवाचार के क्षेत्र में दसमेश गल्र्स कॉलेज की उल्लेखनीय उपलब्धि

संस्थागत नवाचार परिषद (IIC) से प्राप्त हुई तीन सितारों की रेटिंगमुकेरियां,(राजदार टाइम्स): दसमेश गल्र्स कॉलेज चक्क अल्ला बख्श ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान संस्थागत नवाचार परिषद (इंस्टीट्यूशंस…

नवाचार के क्षेत्र में दसमेश गल्र्स कॉलेज की उल्लेखनीय उपलब्धि
नवाचार के क्षेत्र में दसमेश गल्र्स कॉलेज की उल्लेखनीय उपलब्धि

संस्थागत नवाचार परिषद (IIC) से प्राप्त हुई तीन सितारों की रेटिंग
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): दसमेश गल्र्स कॉलेज चक्क अल्ला बख्श ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान संस्थागत नवाचार परिषद (इंस्टीट्यूशंस इन्नोवेशन काउंसिल, आई.आई.सी) द्वारा निर्धारित गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए तीन सितारों की रेटिंग प्राप्त कर संस्थान की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है। प्राचार्या डॉ.मीतू महाजन ने बताया कि यह मान्यता भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की नवाचार एवं उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने की पहल के अंतर्गत प्रदान की गई है। कॉलेज की इस उपलब्धि से विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच, उद्यमशीलता तथा स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को मान्यता मिली है। यह उपलब्धि संस्थान की नवाचार-आधारित शिक्षा, कौशल विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कॉलेज की प्रबंधकीय समिति, श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन स.रविंदर सिंह चक्क एवं समस्त समिति सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ संस्थान को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नवाचार एवं उद्यमशीलता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित करती हैं। प्रबंधन ने इस सफलता के लिए कॉलेज की प्राचार्या, आई.आई.सी समन्वयक सहायक प्रो.श्रीमती अनु लता, समस्त समिति सदस्यों, स्टाफ तथा विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। साथ ही, भविष्य में भी नवाचारपरक गतिविधियों को इसी उत्साह और समर्पण के साथ जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की यह उपलब्धि नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में संस्थान के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।