- यह चेतावनी 28 नवंबर तक प्रभावी रहेगी; 28 नवंबर तक दिल्ली-यूपी और अन्य राज्यों में घना कोहरा सुबह के समय परेशानी बढ़ा सकता है।
- असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में भी घना कोहरा रहने की सूचना है।
राज्यों में शीतलहर और दक्षिणी क्षेत्र के बारिश के संकेत
पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 28 नवंबर तक शीतलहर की प्रबल संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। दूसरी ओर दक्षिण भारत में मौसम के मिजाज में बदलाव दिख रहा है; हवा की पूर्वी शाखाओं के सक्रिय रहने के कारण हैदराबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।
कश्मीर में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, शोपियां सबसे ठंडा
कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे चला गया है और अधिकांश इलाके ठंड से कांप रहे हैं। गुरुवार को दक्षिण कश्मीर का शोपियां जिला घाटी का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -4.4°C दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में भी रात के पारा में गिरावट जारी है, जो दो दिन से -1.9°C पर ठहरा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 3 दिसंबर तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है, जिससे रात की ठंड में और वृद्धि हो सकती है।
स्रोत: hindi.webdunia.com



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।