तलवाड़ा और मुकेरियां ब्लॉक में स्कूल बसों की चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई
बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान पूरे जिले में जारी रहेगा
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिले में स्कूल बसों की चेकिंग अभियान चलाया गया। पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की हिदायतों और डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के आदेशों के तहत तलवाड़ा और मुकेरियां ब्लॉक में विभिन्न स्कूलों की बसों की जांच की गई। इस दौरान कुल 40 स्कूल बसों की जांच की गई, जबकि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 11 बसों के चालान काटे गए। तलवाड़ा ब्लॉक में श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, ड्रीम पब्लिक स्कूल रामगढ़ सिकरी, वशिष्ठ भारती पब्लिक हाई स्कूल तथा मुकेरियां के सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल व कैम्ब्रिज ओवरसीज स्कूल की बसों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान कुछ बसों में एक्सपायरी फस्र्ट एड किट, लेडी अटेंडेंट की अनुपस्थिति, अग्निशमन यंत्र न होना तथा ड्राइवरों और अटेंडेंट द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म न पहनने जैसी कमियां पाई गईं। टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के बारे में जागरूकता भी की गई। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत कौर ने कहा कि पॉलिसी के नियमों का पालन न करने वाली स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। टास्क फोर्स ने स्कूलों को निर्देश दिए कि बस चालकों का समय पर मेडिकल चेकअप करवाया जाए, ड्राइवर और अटेंडेंट यूनिफॉर्म पहनें, बच्चों को बस में चढ़ाते और उतारते समय विशेष सावधानी बरती जाए तथा सडक़ पार करवाते समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बसों में पाई गई कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश भी दिए गए। टीम ने स्पष्ट किया कि यह चेकिंग अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला बाल सुरक्षा यूनिट से रणजीत कौर और भावना, पुलिस विभाग से प्रेम कुमार, बलवीर सिंह, तलवाड़ा से मंजू बाला, मुकेरियां से अमरजीत सिंह तथा शिक्षा विभाग से अमरिंदर पाल सिंह ढिल्लों, रणधीर सिंह सहित पूरी टीम उपस्थित थी।
सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत 40 स्कूल बसों की जांच, 11 के चालान काटे
तलवाड़ा और मुकेरियां ब्लॉक में स्कूल बसों की चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाईबच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान पूरे जिले में जार??…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।