Rajdaar Times
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

पंजाब को भाजपा ही करेगी नशा मुक्त : अनिल वसिष्ठ

कहा, अगर कोई नशे के खिलाफ बोलता है, तो कर दी जाती है उसकी हत्यापंजाब देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक व सिंचित कृषि क्षेत्रों में है शामिलहाजीपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): विगत विधानसभा चुनावों में में आम…

पंजाब को भाजपा ही करेगी नशा मुक्त : अनिल वसिष्ठ
पंजाब को भाजपा ही करेगी नशा मुक्त : अनिल वसिष्ठ

कहा, अगर कोई नशे के खिलाफ बोलता है, तो कर दी जाती है उसकी हत्या
पंजाब देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक व सिंचित कृषि क्षेत्रों में है शामिल
हाजीपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): विगत विधानसभा चुनावों में में आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नशे का मुद्दा उठाकर वादा किया था कि सरकार बनने पर 3 महीने के भीतर पंजाब को नशामुक्त कर दिया जाएगा। यह शब्द पूर्व पंचायत समिति हाजीपुर के पूर्व चेयरमैन एवं नवनियुक्त भाजपा जिला महासचिव अनिल वसिष्ठ ने चर्चा करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि झूठे वादे करते हुए पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान आम आदमी पार्टी ने सत्ता तो प्राप्त कर ली, लेकिन नशा मुक्त पंजाब का वादा अधूरा ही है। पंजाब देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक व सिंचित कृषि क्षेत्रों में शामिल है, पांच दरियाओं की धरती है लेकिन आज उसी धरती का युवा नशे के दलदल में फंसकर अपना भविष्य खो रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की लत से परिवारों की जमा-पूंजी खत्म हो जाती है, इलाज एवं नशे की पूर्ति के लिए कर्ज बढ़ता है और कई परिवार गरीबी के दलदल में फंस जाते हैं, जिससे पूरा परिवार आर्थिक एवं मानसिक संकट झेलता है। दु:खद यह है कि अगर कोई नशे के खिलाफ बोलता है, तो उसकी हत्या कर दी जाती है। मानसा में समाज सेवक व नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा हत्याकांड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नशा यदि पूरी तरह से समाप्त करना है तो सिर्फ भाजपा ही ऐसा करने में सक्षम है। भाजपा यात्रा निकाल कर युवाओं को नशे की बुराई से बचाने के लिए प्रयास कर रही है। इस मुहिम में समाज के सभी की भागीदारी जरूरी है, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा सके। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय निकालकर बच्चों के साथ बिताएं। बच्चों की गतिविधियों और उनकी संगति पर ध्यान देना जरूरी है। अभिभावकों का बच्चों के साथ संवाद बना रहने से उन्हें गलत संगति में पडऩे से बचाने में मदद मिल सकती है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।