Rajdaar Times
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

अलेरा के तालाब के नवीकरण के लिए तीन लाख रुपए का स्वीकृति पत्र किया भेंट

जिला परिषद सदस्य के फंड से दिया : विधायक घुम्मणदातारपुर(एसप शर्म शास्त्र): दसूहा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में विकास कार्य जोरों से चल रहे हैं। विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण ने इसी कड़ी में अलेरा में…

अलेरा के तालाब के नवीकरण के लिए तीन लाख रुपए का स्वीकृति पत्र किया भेंट
अलेरा के तालाब के नवीकरण के लिए तीन लाख रुपए का स्वीकृति पत्र किया भेंट

जिला परिषद सदस्य के फंड से दिया : विधायक घुम्मण

दातारपुर(एसप शर्म शास्त्र): दसूहा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में विकास कार्य जोरों से चल रहे हैं। विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण ने इसी कड़ी में अलेरा में स्थित तालाब के नवीकरण के लिए पंचायत को तीन लाख रुपए का चेक भेंट किया। घुम्मण ने कहा कि यह राशि जिला परिषद सदस्य कुलदीप कुमार के फंड से दी गई है। उन्होंने कहा कि तालाबों का संरक्षण एवं नवीकरण बहुत ही जरूरी है क्योंकि भूजल स्तर को रीचार्ज करने में तालाबों की अहम भूमिका है। इसके अलावा ये पशुओं और जंगली जानवरों के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं।

घुम्मण ने कहा कि अलेरा का विकास आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा सभा में उपस्थित सभी लोगों ने बिजली बिल माफ करना सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया है और सभी बुजुर्ग भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से अत्यंत खुश हैं। सरपंच रीना देवी ने उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर विजय परमार, रामकृष्ण, शंभू नाथ, कुलदीप सिंह, अंजू बाला, कमलेश कुमारी सभी पंचायत सदस्य, तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।