Rajdaar Times
शनिवार, 21 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

हाईकोर्ट की रोक से PCS भर्ती मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को मिला बल : सोम प्रकाश

भाजपा युवा मोर्चाके संघर्ष की जीत बताया हाईकोर्ट का फैसला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : विश्व ग्रोवरफगवाड़ा,(शिव कौड़ा): भारतीय जनता पार्टी जिला कपूरथला के इंचार्ज विश्व ग्रोवर का…

हाईकोर्ट की रोक से PCS भर्ती मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को मिला बल : सोम प्रकाश
हाईकोर्ट की रोक से PCS भर्ती मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को मिला बल : सोम प्रकाश

भाजपा युवा मोर्चाके संघर्ष की जीत बताया हाईकोर्ट का फैसला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : विश्व ग्रोवर

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): भारतीय जनता पार्टी जिला कपूरथला के इंचार्ज विश्व ग्रोवर का पूर्व केंद्रीय मंत् रीसोम प्रकाश के आवास पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा युवा मोर्चा जिला कपूरथला के प्रधान नितिन चड्ढा और फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने विश्व ग्रोवर को दोशाला भेंट कर सम्मानित किया और लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। इस दौरान उन्होंने PCS परीक्षा मामले में युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा का आभार व्यक्त किया। सोम प्रकाश ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट द्वारा भर्ती प्रक्रिया पर लगाई गई रोक भाजपा युवा मोर्चा के संघर्ष की जीत है। इसके लिए युवा मोर्चा के सभी नेता बधाई के पात्र हैं।जिला इंचार्ज विश्व ग्रोवर ने कहा कि PCS परीक्षा औ रभर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं के मन में उठ रहे सवालों को गंभीरता से लेना सरकार की जिम्मेदारी है।भाजपा युवा मोर्चा की ओर से इस मामले में आवाज बुलंद करते हुए परीक्षा रद्द करने और पूरे प्रकरण की CBI जांच करवाने की मांग उठाई गई थी, ताकि सच्चाई सामने आ सके और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो।

उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाना युवाओं के हितों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम है। अदालत के इस फैसले से मामले में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित होने की उम्मीद मजबूत हुई है।युवाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना भाजपा युवा मोर्चा की प्राथमिकता रहेगी। भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान नितिन चड्ढाने भी कहा कि पंजाब के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जहां भी जरूरत होगी, भाजपा युवा मोर्चा भगवंत मान सरकार की ज्यादतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ डटकर खड़ा रहेगा। इस अवसरपर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव पाहवा, परमजीत पम्मा, नितेश शर्मा जुगनू, मंडल प्रधान अर्बन एस्टेट सर्कल, निशांत पाहवा, चेरीवालिया, अर्जुन राजपूत, शिवम चोपड़ा, वरिंदर सिंह, साहिल गिल सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।