Rajdaar Times
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

काशी तमिल संगमम 5.0 में तिरुक्कुरल पढ़ने के लिए 1000 छात्रों को मिलेगा 10,000 रुपये का स्टाइपेंड

काशी तमिल संगमम 5.0 में 1,000 छात्रों को तिरुक्कुरल पढ़ने के लिए 10,000 रुपये की इंटर्नशिप मिलेगी।

काशी तमिल संगमम 5.0 में तिरुक्कुरल पढ़ने के लिए 1000 छात्रों को मिलेगा 10,000 रुपये का स्टाइपेंड

शिक्षा मंत्रालय ने काशी तमिल संगमम 5.0 के तहत तिरुक्कुरल पढ़ने और समझने के लिए देशभर के 1,000 उच्च शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 1,000 छात्रों को इंटर्नशिप का अवसर दिया है। चयनित प्रत्येक छात्र को 10,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह प्रोग्राम भारतीय भाषाओं, साहित्य और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

तिरुक्कुरल की पढ़ाई कैसे होगी?

इस प्रोग्राम की थीम “थिरुक्कुरल पायिलवोम” यानी “आइए तिरुक्कुरल का अध्ययन करें” रखी गई है। चयनित छात्रों को तिरुक्कुरल की स्टडी और उससे संबंधित विषयों को समझने का मौका मिलेगा। तिरुक्कुरल को अंग्रेजी सहित आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं में पढ़ा जा सकेगा, जिससे छात्रों की रुचि भारतीय साहित्य और भाषाओं में बढ़ेगी।

किस तरह होगा रजिस्ट्रेशन और चयन?

देशभर के उच्च शिक्षा संस्थान काशी तमिल संगमम 5.0 के तिरुक्कुरल पायिलवोम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रत्येक संस्थान एक छात्र को इंटर्नशिप के लिए चुनेगा, जिससे कुल 1,000 छात्रों को मौका मिलेगा। पोर्टल पर प्रोग्राम से जुड़ी जानकारी और स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध होगा।

तमिलनाडु से उत्तर भारत की सांस्कृतिक यात्रा

इस कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु से लगभग 1,400 प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर आठ दिवसीय यात्रा पर ले जाया जाएगा। प्रतिभागी वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या जाएंगे, जहां वे शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव भी प्राप्त करेंगे। इसका उद्देश्य तमिलनाडु और उत्तर भारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है।

काशी तमिल संगमम 5.0 का आयोजन 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक प्रस्तावित है। इस पहल से छात्र भारतीय साहित्य, भाषा और संस्कृति को करीब से समझ पाएंगे।

"An opportunity to explore the timeless wisdom of the 𝑻𝒉𝒊𝒓𝒖𝒌𝒌𝒖𝒓𝒂𝒍! As part of Kashi Tamil Sangamam 5.0, Higher Education Institutions (HEIs) are invited to register to select students to study 𝑻𝒉𝒊𝒓𝒖𝒌𝒌𝒖𝒓𝒂𝒍 in their preferred language. 1,000 Higher Education Institutions will select one student each for an internship with a stipend of ₹10,000. HEIs can register at: https://t.co/h1McUrax4k #KashiTamilSangamam5 — Ministry of Education (@EduMinOfIndia) November 3, 2026

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।