Rajdaar Times
रविवार, 22 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

क्रिसमस पार्टी के लिए 7 विंटर स्कार्फ और स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज

क्रिसमस के अवसर पर 7 विंटर स्कार्फ और कई आउटफिट विकल्पों के साथ स्टाइलिश दिखने के तरीके बताए गए हैं, ताकि ठंड के साथ लुक भी बने रहें।

क्रिसमस पार्टी के लिए 7 विंटर स्कार्फ और स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज

Christmas Outfit Ideas: क्रिसमस पार्टी में सबसे स्टाइलिश दिखना चाहती हैं? रेड ड्रेस से लेकर ग्रीन वेलवेट आउटफिट और व्हाइट स्वेटर तक, ट्राई करें ये 7 खूबसूरत क्रिसमस आउटफिट आइडियाज।

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े जरूरी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने स्टाइल से समझौता करें। अगर आप अपने सिंपल स्वेटर, कुर्ती या जैकेट को भी स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो विंटर स्कार्फ एक अच्छा विकल्प है। सही स्कार्फ न सिर्फ गर्दन को गर्म रखता है, बल्कि शरीर के पूरे लुक को भी आकर्षक बना सकता है। नीचे महिलाओं के लिए 7 खूबसूरत विंटर स्कार्फ डिजाइन दिए जा रहे हैं।

1. वूलन स्कार्प डिजाइन

सर्दियों में वूलन स्कार्फ सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। इसे स्वेटर, कोट और जैकेट के साथ पहन सकते हैं। बेज, ब्लैक, ग्रे और ब्राउन जैसे रंग आसानी से हर आउटफिट के साथ मैच हो जाते हैं।

2. चेक प्रिंट स्कार्फ

अगर आपको क्लासी लुक पसंद है, तो चेक प्रिंट स्कार्फ ट्राई करें। रेड-ब्लैक, ब्राउन-बेज और ब्लू-व्हाइट कॉम्बिनेशन अच्छे लगते हैं। इसे प्लेन स्वेटर या लॉन्ग कोट के साथ पहनें।

3. ओवरसाइज्ड स्कार्फ

ओवरसाइज्ड स्कार्फ इन दिनों स्टाइलिश विंटर एक्सेसरी के रूप में पसंद किया जाता है। इसे गर्दन के चारों ओर लपेट सकती हैं या शॉल की तरह कंधों पर रख सकती हैं।

4. कश्मीरी प्रिंट स्कार्फ

एथनिक लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए कश्मीरी प्रिंट स्कार्फ अच्छा विकल्प है। इसे कुर्ती, सूट और प्लेन स्वेटर के साथ पहन सकती हैं।

किनारों पर लटकन वाले फ्रिंज स्कार्फ आपके आउटफिट को थोड़ा अलग लुक देते हैं। इन्हें जींस, टॉप और लॉन्ग कोट के साथ स्टाइल करें।

6. प्लेन पेस्टल स्कार्फ

पेस्टल रंग जैसे पिंक, लैवेंडर, क्रीम और मिंट ग्रीन सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं। इन्हें डार्क कलर के स्वेटर के साथ पहन सकती हैं।

7. ट्यूब स्कार्फ या इन्फिनिटी स्कार्फ

अगर आप बार-बार स्कार्फ ठीक करने से परेशान रहती हैं, तो इन्फिनिटी स्कार्फ चुनें। इसे गर्दन में आसानी से लपेटा जा सकता है और यह रोजाना इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक है।

क्रिसमस का त्योहार आते ही हर कोई अपने लुक को खास बनाने की तैयारी करता है। घर पर क्रिसमस पार्टी हो, दोस्तों के साथ आउटिंग, ऑफिस सेलिब्रेशन या फिर पार्टनर के साथ डिनर डेट, हर मौके पर अच्छा और स्टाइलिश दिखना पसंद होता है। लेकिन कई बार यह तय करना मुश्किल होता है कि क्रिसमस पर ऐसा क्या पहनें जो ट्रेंड में भी हो, खूबसूरत भी लगे और ज्यादा ओवरड्रेस्ड नहीं लगे। अगर आप इस क्रिसमस अपने आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो क्लासिक रंगों जैसे रेड, व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक के साथ कुछ नए स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। जरूरी नहीं कि क्रिसमस पर सिर्फ रेड ड्रेस ही पहनी जाए। आप अपनी पसंद और पार्टी के हिसाब से वेस्टर्न ड्रेस, कॉ-ऑर्ड सेट, स्कर्ट या जींस के साथ भी खूबसूरत लुक बना सकती हैं।

रेड बॉडीकॉन ड्रेस क्रिसमस पार्टी के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसके साथ न्यूड हील्स, छोटे हूप इयररिंग्स और मिनिमल नेकलेस पहनें। मेकअप में रेड लिपस्टिक और सॉफ्ट कर्ल्स आपके लुक को पूरा करेंगे।

व्हाइट स्वेटर और ब्लू जींस

अगर आप सिंपल और कंफर्टेबल लुक चाहती हैं, तो व्हाइट स्वेटर के साथ ब्लू जींस पहनें। इसके साथ व्हाइट स्नीकर्स और छोटे गोल्डन इयररिंग्स अच्छे लगेंगे। ठंड ज्यादा हो तो इसके ऊपर लॉन्ग कोट पहन सकती हैं।

क्रिसमस के मौके पर ग्रीन कलर भी काफी खूबसूरत लगता है। आप एमराल्ड ग्रीन वेलवेट ड्रेस चुन सकती हैं। इसके साथ गोल्डन एक्सेसरीज और ब्लैक हील्स पहनें। यह आउटफिट शाम की पार्टी के लिए शानदार रहेगा।

ब्लैक टॉप और रेड स्कर्ट

कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो ब्लैक फिटेड टॉप के साथ रेड स्कर्ट पहनें। इसके साथ ब्लैक बूट्स और छोटा स्लिंग बैग कैरी करें।

कार्डिगन और मिनी स्कर्ट

क्यूट और ट्रेंडी लुक के लिए क्रीम कार्डिगन के साथ चेक प्रिंट मिनी स्कर्ट पहनें। नी-हाई बूट्स और टाइट्स के साथ यह आउटफिट क्रिसमस डेट या दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छा रहेगा।

रेड स्वेटर और ब्लैक ट्राउजर

अगर आप ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहती हैं, तो रेड स्वेटर और ब्लैक ट्राउजर पहनें। इसके साथ ब्लैक बेल्ट, छोटे इयररिंग्स और एंकल बूट्स आपके लुक को स्मार्ट बनाएंगे।

व्हाइट ड्रेस के साथ लॉन्ग कोट

एलिगेंट लुक के लिए व्हाइट ड्रेस के साथ बेज या ब्राउन लॉन्ग कोट पहनें। इसके साथ न्यूड बूट्स और मिनिमल ज्वेलरी चुनें। यह आउटफिट क्रिसमस डिनर के लिए परफेक्ट रहेगा।

स्टाइलिंग टिप: क्रिसमस आउटफिट चुनते समय सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि अपनी सुविधा और मौसम का भी ध्यान रखें। सही फुटवियर, हल्की ज्वेलरी और मौसम के हिसाब से लेयरिंग आपके लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी है।

स्रोत: hindi.asianetnews.com

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।