भाई दूज पर घर में बनाएं कलाकंद
भाई दूज 2026 के मौके पर आप घर पर ही स्वादिष्ट कलाकंद बना सकते हैं। शेफ रणवीर बरार की बताई रेसिपी से बनी यह मिठाई बाजार वाली से बेहतर स्वाद वाली होती है। कलाकंद में दूध और पनीर के साथ काजू, बादाम और पिस्ता जैसे नट्स भी मिलाए जाते हैं। यह मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आती है।
कलाकंद बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 500 मिलीलीटर दूध
- 400 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1 छोटा चम्मच घी
- 10-12 कटे हुए काजू
- 8-10 कटे हुए बादाम
- 6-8 कटे हुए पिस्ता
- 200 मिलीलीटर कन्डेंस्ड मिल्क
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- कुछ केसर के धागे
- एक चुटकी नमक
- ½ छोटी चम्मच घी (ट्रे पर लगाने के लिए)
कलाकंद बनाने की विधि
सबसे पहले एक कड़ाही में दूध और पनीर डालकर पकाएं जब तक दूध पूरी तरह सूख न जाए और मिश्रण मलाईदार न हो जाए।
इसके बाद घी, काजू, बादाम और पिस्ता डालकर 2 मिनट तक भूनें।
फिर इसमें कन्डेंस्ड मिल्क, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। एक चुटकी नमक डालकर फिर से मिलाएं और गैस बंद कर दें।
अब एक ट्रे को घी से चिकना करें और तैयार मिश्रण को उसमें डालकर अच्छी तरह फैला दें। इसे 30-40 मिनट के लिए फ्रिज में रखकर सेट होने दें।
जब कलाकंद ठंडा हो जाए, तो इसे अपनी पसंद के आकार में काट लें और भाई दूज के दिन ठंडा-ठंडा परोसें।
स्रोत: tv9hindi.com



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।