Rajdaar Times
रविवार, 8 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

दिवाली पर फूलों से दीवार और दहलीज पर बनाएं खूबसूरत रंगोली डिजाइन

दिवाली पर फूलों से दीवार, दहलीज और सीढ़ियों पर खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाएं। दीपक और पत्तों से सजावट भी करें।

दिवाली पर फूलों से दीवार और दहलीज पर बनाएं खूबसूरत रंगोली डिजाइन

दीवार के पास फूलों से रंगोली डिजाइन

अगर घर के आंगन या दरवाजे के बीच रंगोली बनाने की जगह नहीं है तो दीवार के पास फूलों से डिजाइन बनाएं। दीवार के किनारे पीले और ऑरेंज रंग के गेंदा के फूलों को कंट्रास्ट में लगाएं। फिर हाफ कर्व बनाते हुए पिरामिड जैसा पैटर्न तैयार करें। इसके बाद आम के पत्ते या पान के पत्तों से इसे पूरा करें। हर कर्व के बीच में राउंड बनाकर उसमें जलता हुआ दीपक रखें।

दरवाजे और सीढ़ियों पर रंगोली सजावट

दरवाजे पर फूलों के साथ गुलाल या रंगों का इस्तेमाल कर खूबसूरत डिजाइन बनाएं। पहले चॉक से चौड़ी पट्टी बनाएं और उसे चौकोर हिस्सों में बांटकर रंग और फूल भरें। इसमें स्वास्तिक और दीपक के डिजाइन बनाना शामिल है। ऊपर साबुत फूलों से राउंड शेप बनाकर सजावट पूरी करें। शाम को इसे दीपक से सजाएं।

घर की सीढ़ियों पर अक्सर सजावट कम होती है, लेकिन दिवाली के मौके पर यह फोटो के लिए अच्छी जगह बन सकती है। सीढ़ियों के कोनों पर गुलाब और गेंदा के फूलों से हाफ कर्व बनाएं। सफेद फूलों को भी शामिल करें और शाम को दीपक जलाएं।

वॉल साइड और दहलीज के लिए फूलों के डिजाइन्स

दीवार के किनारे फूलों की एक सिंपल लाइन या लंबी माला लगाएं। बीच-बीच में पान, आम या अशोक के पत्ते लगाना डिजाइन को सुंदर बनाता है। गेंदा के दो रंगों की पंखुड़ियों से कर्व डिजाइन तैयार करें और ऊपर पत्तियों का शेप बनाएं। यह डिजाइन दीवार के साइड या कोनों के लिए उपयुक्त है।

दहलीज पर भी फूलों से सजावट की जा सकती है। गेंदा के फूलों से त्रिकोण आकार बनाएं और ऑरेंज रंग के फूलों से आउटलाइन करें। चौखट पर चॉक से तिकने पैटर्न बनाकर फूलों की पंखुड़ियों से भर दें। ऊपर की पट्टी अलग रंग के फूलों से सजाएं। इस तरह घर की दहलीज की सुंदरता बढ़ जाएगी।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।