दसूहा,(राजदार टाइम्स): आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के अधीन तथा बीबी अमर कौर जी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई.टी एंड मैनेजमेंट में 28 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ के अवसर पर फैशन डिज़ाइन विभाग और ब्यूटीशियन विभाग द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कॉलेज की लाइब्रेरी में आयोजित की गई, जिसमें कॉलेज के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नेहा (एम.एससी फैशन डिज़ाइन प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, करनदीप कौर (बी.एससी. मेडिकल लैब साइंस, तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान, मुस्कान (बी.एससी फैशन डिज़ाइन, प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान तथा सिमरन कौर (बी.कॉम, प्रथम सेमेस्टर) ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी ने कहा कि ऐसी सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलते हैं। डीन अकादमिक डॉ.राजेश कुमार ने भी इस गतिविधि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगिताएँ छात्राओं के कौशल को निखारने और उनमें रचनात्मक सोच विकसित करने में सहायक सिद्ध होती हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन फैशन विभाग की प्रमुख मनजीत के मार्गदर्शन में किया गया। इसके सफल आयोजन में मिस नीतू और मिस मुस्कान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।