शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने किया आवला का पार्टी में स्वागत
चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): पंजाब में विधानसभा चुनावों के मध्यनकार राजनीतिक पारा चढऩे लगा है। आया राम, गया राम की शुरूआत हो गई है। इसी के तहत आज चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जलालाबाद से पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला ने कांग्रेस का हाथ छोड़ शिरोमणि अकाली दल का तराजू थाम लिया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रमिंदर सिंह आवला का पार्टी में स्वागत किया है। सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस से पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला का शिरोमणि अकाली दल में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। सुखबीर बादल ने कहा कि अब रमिंदर सिंह आवला के पार्टी में शामिल होने से उन्हें विश्वास है कि वह इस चुनाव क्षेत्र के साथ-साथ पूरे बॉर्डर इलाके में शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे, ताकि 2027 में पार्टी की जीत पक्की हो सके।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक रमिंदर आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने किया आवला का पार्टी में स्वागतचंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): पंजाब में विधानसभा चुनावों के मध्यनकार राजनीतिक पारा चढऩे लगा है। आया राम, गया राम की शुरूआत हो गई…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।