Rajdaar Times
रविवार, 15 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

तहसील कॉम्प्लेक्स के वॉशरूम बने कूड़ाघर, गंदगी और दुर्गंध से महिलाएं व बुजुर्ग परेशान : अरुण खोसला

पूर्व मेयर ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, वॉशरूम की तत्काल सफाई, मरम्मत और नियमित रखरखाव की मांग कीस्वच्छ भारत के दावों के बीच तहसील के वॉशरूम बेहाल, महिलाएं-बुजुर्ग परेशानसरकारी दफ्तरों…

तहसील कॉम्प्लेक्स के वॉशरूम बने कूड़ाघर, गंदगी और दुर्गंध से महिलाएं व बुजुर्ग परेशान : अरुण खोसला
तहसील कॉम्प्लेक्स के वॉशरूम बने कूड़ाघर, गंदगी और दुर्गंध से महिलाएं व बुजुर्ग परेशान : अरुण खोसला

पूर्व मेयर ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, वॉशरूम की तत्काल सफाई, मरम्मत और नियमित रखरखाव की मांग की

स्वच्छ भारत के दावों के बीच तहसील के वॉशरूम बेहाल, महिलाएं-बुजुर्ग परेशान

सरकारी दफ्तरों में बुनियादी सुविधा का अभाव, तहसील के वॉशरूम बने कूड़ाघर

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यएवं फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला ने तहसील कॉम्प्लेक्स में पुरुषों और महिलाओं के लिए बनाए गए वॉशरूम की बदहाल स्थिति प रगहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इनकी सफाई और रख रखाव की ओर संबंधित प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।हालात इतने खराब हैं कि वॉशरूम के अंदर और आस-पास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं तथा दुर्गंध के कारण वहां जाना भी मुश्किल हो गया है। सफाई के अभाव में लोग इनका इस्तेमाल करने से भी कतराने लगे हैं। अरुण खोसला ने कहा कि तहसील कॉम्प्लेक्स में रोजाना हजारों लोग अपने जरूरी सरकारी और जमीन-जायदाद से संबंधित कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं और बुजुर्गों की भी होती है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को वॉशरूम जाने की जरूरत पड़ जाए तो उसके सामने गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है, क्योंकि पुरुषों और महिलाओं के लिए बनाए गए दोनों वॉशरूम इस्तेमाल करने योग्य नहीं रह गए हैं। इस अव्यवस्था के कारण विशेषकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सुथरे वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध करवाना लोगों की बुनियादी जरूरत है और इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की है। आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के दावे करती है, लेकिन तहसील कॉम्प्लेक्स जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक जगह पर बुनियादी सुविधाओं की यह बदहाल स्थिति सरकार के दावों की पोल खोल रही है। खोसला ने तंज कसते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश भर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार और नगर निगम प्रशासन की कथित लापरवाही के चलते तहसील कॉम्प्लेक्स जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक जगह के वॉशरूम गंदगी और दुर्गंध का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारतमिशन को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को भी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए। पूर्व मेयरने हैरानी जताते हुए कहा कि तहसील परिसर में सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और तहसीलदार जैसे प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों केकार्यालय स्थित हैं। इसके बावजूद आम जनता से जुड़ी इसगंभीर समस्या की ओर किसी वरिष्ठ अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा। अरुण खोसला ने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि तहसील कॉम्प्लेक्स के सभी वॉशरूमों की तत्काल सफाई करवाई जाए। साथ ही, उनकी आवश्यक मरम्मत, पानी की नियमित उपलब्धता और रोजाना साफ-सफाई एवं रख रखाव का स्थायी प्रबंधकिया जाए, ताकि यहां आने वाले हजारों लोगों, विशेषकर महिलाओं औ रबुजुर्गों को इस बुनियादी सुविधा के लिए परेशानन होना पड़े।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।