Rajdaar Times
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट ने नर्सिंग स्टाफ के लिए लगाया विशेष प्रशिक्षण शिविर

नाभ कोऑर्डिनेटर रोमी मोंगा ने गुणवत्ता मानकों, मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण संबंधी दी जानकारीफगवाड़ा,(शिव कौड़ा): श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट बंगा रोड, फगवाड़ा की तरफ से नर्सिंग…

श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट ने नर्सिंग स्टाफ के लिए लगाया विशेष प्रशिक्षण शिविर
श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट ने नर्सिंग स्टाफ के लिए लगाया विशेष प्रशिक्षण शिविर

नाभ कोऑर्डिनेटर रोमी मोंगा ने गुणवत्ता मानकों, मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण संबंधी दी जानकारी
फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट बंगा रोड, फगवाड़ा की तरफ से नर्सिंग स्टाफ की कार्यकुशलता बढ़ाने एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ‘अस्पतालों के लिए गुणवत्ता मानक एवं सुधार पहल’ विषय पर आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में अस्पताल के समस्त नर्सिंग स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे एन.ए.बी.एच (नाभ) के कोऑर्डिनेटर एवं ट्रेनर रोमी मोंगा ने नर्सिंग स्टाफ को अस्पतालों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार लाने संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नाभ के मानकों, मरीजों की सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, मेडिकल रिकॉर्ड के उचित रखरखाव तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाने के लिए निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। लोकसभा सदस्य डॉ.राज कुमार चब्बेवाल व फगवाड़ा के मेयर रामपाल उप्पल विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल द्वारा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की। अस्पताल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप धीमान ने नर्सिंग स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि मरीजों की बेहतर देखभाल व उनकी सुरक्षा अस्पताल प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए नर्सिंग स्टाफ का आधुनिक तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य मानकों से परिचित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन भविष्य में भी कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें। प्रशिक्षण सत्र के समापन पर अस्पताल ट्रस्ट की ओर से मुख्य प्रशिक्षक रोमी मोंगा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों एवं अस्पताल स्टाफ के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर जसपाल सिंह लाल, विजय कुमार धीमान, सुरिंदर पाल धीमान, गुरनाम सिंह जूतला, सुभाष धीमान, प्रशांत धीमान, अरुण रूपराय, भूपिंदर सिंह जंडू, तीरथ सिंह पदम, अशोक धीमान, अमोलक सिंह झीता, नरेंद्र सिंह भच्चू, गुरमुख सिंह लाल, रविंदर सिंह पनेसर, सुखदेव सिंह चग्गर, राजिंदर सिंह रूपराय, आर.पी सिंह, हरजीत सिंह भमरा, विशाल भोगल, डॉ.अविनाश सिंह चौहान, जतिन रूपराय, बलविंदर सिंह रतन सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।