Rajdaar Times
गुरुवार, 19 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

प्रदूषण से बालों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

वायु प्रदूषण से बाल रूखे और स्कैल्प पर खुजली हो सकती है, इसे रोकने के लिए डिटॉक्स, सिर ढकने, सीरम और कंडीशनर के उपाय अपनाएं।

प्रदूषण से बालों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

आजकल कई जगहों पर वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है। हवा में धूल-मिट्टी के साथ जहरीले कण भी मौजूद हैं, जो सेहत के अलावा बालों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं और स्कैल्प पर खुजली बढ़ गई है, तो यह वायु प्रदूषण का असर हो सकता है।

प्रदूषित हवा में मौजूद बारीक कण (PM2.5 और PM10) और अन्य प्रदूषक आपकी स्कैल्प पर जमा हो सकते हैं। इससे सिर की त्वचा में जलन और खुजली की समस्या के साथ-साथ बालों को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में जानना जरूरी है कि इस दौरान बालों का ख्याल कैसे रखें।

बालों को डिटॉक्स करें

सिर्फ शैंपू से बाल साफ करने पर स्कैल्प पर जमा केमिकल नहीं हटते, इसलिए डीप क्लींजिंग जरूरी है। इसके लिए आप हेयर रिंज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे घर पर भी बनाया जा सकता है, जैसे 2 से 3 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को लगभग 2 कप पानी में मिला लें। शैंपू के बाद इसे स्कैल्प पर लगाकर उंगलियों से मसाज करें और 3 से 4 मिनट बाद बाल सादा पानी से धो लें।

बाहर निकलते समय बालों को ढकें

बाहर जाते समय कोशिश करें कि स्कार्फ, दुपट्टा या कैप से सिर ढककर निकलें, ताकि प्रदूषण के बारीक कण और मिट्टी सीधे स्कैल्प के संपर्क में न आएं। बालों को बहुत ज्यादा खुला रखने की बजाय सिंपल गूंथकर चोटी करके बाहर जाना बेहतर रहेगा।

हेयर सीरम लगाएं

हेयर सीरम एक सिलिकॉन-बेस्ड लिक्विड प्रोडक्ट है, जो बालों के ऊपर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है। यह रूखेपन को भी कम करता है, जिससे बालों में नेचुरल चमक बनी रहती है। बाहर निकलने से पहले सीरम जरूर अप्लाई करें, ताकि हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक सीधे बालों के क्यूटिकल्स से न चिपकें।

रूखे बालों को ट्रीट करें

अगर बाल रूखे हो रहे हैं, तो उन्हें ट्रीट करना जरूरी है। शैंपू के बाद कंडीशनर स्किप न करें। इसके अलावा हफ्ते में एक बार हाइड्रेटिंग हेयर मास्क जरूर लगाएं। मार्केट से रेडिमेड हेयर मास्क लाए हैं तो इसे लगाकर सिर्फ 7 से 8 मिनट ही रखना होता है।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।