Rajdaar Times
गुरुवार, 19 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

पठानकोट में परगट बोले, सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट, जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवार को ही मिलेगी प्राथमिकता

कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावी रणनीति पर हुआ मंथनपरगट सिंह एवं सांसद सुखजिंदर रंधावा ने की शिरकतपूर्व विधायक अमित विज ने किया बैठक का आयोजनपठानकोट,(बिट्टा काटल): पठानकोट…

पठानकोट में परगट बोले, सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट, जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवार को ही मिलेगी प्राथमिकता
पठानकोट में परगट बोले, सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट, जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवार को ही मिलेगी प्राथमिकता

कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
परगट सिंह एवं सांसद सुखजिंदर रंधावा ने की शिरकत
पूर्व विधायक अमित विज ने किया बैठक का आयोजन
पठानकोट,(बिट्टा काटल): पठानकोट में एक निजी रिज़ॉर्ट में पूर्व विधायक अमित विज द्वारा कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह तथा सांसद सुखजिंदर रंधावा विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी समय की राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक दौरान पार्टी नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने एवं पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। नेताओं ने इस बात पर भी चर्चा की कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा, ताकि कांग्रेस की पकड़ को और भी मजबूत किया जा सके।

जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवार को ही मिलेगी टिकट : परगट सिंह
बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से उम्मीदवारों को लेकर सर्वे करवाया जा रहा है। इस सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों की लोकप्रियता, जनाधार और जीतने की संभावनाओं का आकलन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की ओर से उसी उम्मीदवार को टिकट दी जाएगी, जिसके जीतने की संभावना सबसे अधिक होगी। परगट सिंह के इस बयान को आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की चुनावी तैयारी तथा उम्मीदवारों के चयन की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने यह संदेश दिया कि टिकट वितरण में जीतने की क्षमता को विशेष महत्व दिया जाएगा।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता...
इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व मंत्री रमन भल्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पन्ना भाटिया, विधायक नरेश पुरी, पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ, बख्शीश मोना, विक्रम बिक्कू, बलजीत सिंह, संजीव बैंस, अनिल दारा, अशोक चौधरी, पलविंदर संधू एवं तोषित महाजन सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने पार्टी की संगठनात्मक एकजुटता को प्रदर्शित किया। सभी नेताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मिलकर सामना करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

संगठन को मजबूत बनाने पर रहेगा विशेष फोकस...
बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी के संगठन को नई मजबूती देना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना रहा। नेताओं ने माना कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की मजबूती उसके जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठन पर निर्भर करती है। ऐसे में आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने और पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। कुल मिलाकर पठानकोट में आयोजित इस बैठक को कांग्रेस की आगामी राजनीतिक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के माध्यम से पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावों में मजबूत उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतरने का संदेश दिया।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।