Rajdaar Times
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

राइस मिलर्स की हड़ताल समाप्त, फगवाड़ा मंडी में धान की खरीद और लिफ्टिंग जारी: कुलवंत राय बब्बी

प्रशासनके हस्तक्षेप से सुलझा मामला, किसानों और आढ़तियों को लिफ्टिंग में परेशानी न आने का मिला भरोसाफगवाड़ा मंडी&nb…

राइस मिलर्स की हड़ताल समाप्त, फगवाड़ा मंडी में धान की खरीद और लिफ्टिंग जारी: कुलवंत राय बब्बी
राइस मिलर्स की हड़ताल समाप्त, फगवाड़ा मंडी में धान की खरीद और लिफ्टिंग जारी: कुलवंत राय बब्बी

प्रशासनके हस्तक्षेप से सुलझा मामला, किसानों और आढ़तियों को लिफ्टिंग में परेशानी न आने का मिला भरोसा

फगवाड़ा मंडी में धान की लिफ्टिंग को मिली रफ्तार, राइस मिलर्स ने वापस ली हड़ताल

धान की उठान को लेकर किसानों-आढ़तियों की चिंता दूर, प्रशासन ने दिया भरोसा : कुलवंत राय बब्बी

हड़ताल खत्म होने से फगवाड़ा मंडी में कामकाज सुचारू, धान की आवक जारी

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कुलवंत राय बब्बी की अध्यक्षता में आज सुबह हुई बैठक में फगवाड़ा अनाज मंडी में धान की खरीद और लिफ्टिंग से संबंधित परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद कुलवंत राय बब्बी ने बताया कि राइस मिल मालिकों की हड़ताल के कारण मंडी में धान की लिफ्टिंग प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। मंडी में रोजाना बड़ी मात्रा में धान पहुंचने के कारण फसल रखने के लिए जगह की कमी महसूस की जार ही थी। वहीं, खराब मौसम की आशंका ने भी चिंता बढ़ा दी थी। कुलवंत राय बब्बी ने बताया कि इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने डी.एफ.एस.सी और सांसद डॉ.राज कुमार चब्बेवाल से बातचीत कर मामले में हस्तक्षेप करने और समाधान करवाने की अपील की।संबंधित अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्या को सुलझाने के प्रयास किए, जिसके लिए वह उनके आभारी हैं।उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि किसानों और आढ़तियों को धान की लिफ्टिंग के मामले में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यदि स्थानीय स्तर पर धान उठाने में कोई समस्या आती है, तो जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों से भी लिफ्टिंग करवाने के प्रयास किए जाएंगे। कुलवंत राय बब्बी ने कहा कि राइस मिल मालिकों द्वारा हड़ताल वापस लेने के बाद फगवाड़ा अनाज मंडी में काम दोबारा सुचारू रूप से चलने लगा है और धान की आवक भी अच्छी हो रही है। उन्होंने बताया कि धान की पैदावार 26 से 28 क्विंटल प्रति एकड़ तक बताई जा रही है, जिसके चलते मंडी में फसल की आवक लगातार जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राइस मिल मालिक भविष्य में भी धान की लिफ्टिंग समय पर सुनिश्चित करेंगे, ताकि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार के आर्थिक नुकसान का सामना नकरना पड़े। इस अवसर पर गगन सोनी, डिप्टी राय, जसविंदर सिंह घुम्मण, गजानंद अग्रवाल सहित अन्य आढ़ती भी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।