Rajdaar Times
रविवार, 15 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस : धालीवाल

ग्रीन पार्क की तीन महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक ने पार्टी में किया स्वागतकांग्रेस के साथ जुड़ रही महिला शक्ति, ग्रीन पार्क की तीन महिलाओं ने पार्टी में जताया विश्वासफगवाड़ा,(शिव कौड़ा)…

राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस : धालीवाल
राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस : धालीवाल

ग्रीन पार्क की तीन महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक ने पार्टी में किया स्वागत

कांग्रेस के साथ जुड़ रही महिला शक्ति, ग्रीन पार्क की तीन महिलाओं ने पार्टी में जताया विश्वास

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला ने तहसील कॉम्प्लेक्स में पुरुषों और महिलाओं के लिए बनाए गए वॉशरूम की बेहद खराब हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी सफाई और रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालात यह हैं कि वॉशरूम के अंदर और आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं तथा दुर्गंध के कारण वहां जाना भी मुश्किल हो गया है। सफाई के अभाव में लोग इनका इस्तेमाल करने से भी कतराते हैं। अरुण खोसला ने कहा कि तहसील कॉम्प्लेक्स में रोजाना हजारों लोग अपने जरूरी सरकारी और जमीन-जायदाद से संबंधित कार्यों के लिए आते हैं। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं और बुजुर्गों की भी होती है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को वॉशरूम जाने की जरूरत पड़ जाए तो उसके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है, क्योंकि पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बनाए गए वॉशरूम इस्तेमाल करने योग्य नहीं रह गए हैं। विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को इस समस्या के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सुथरे वॉशरूम बुनियादी जरूरत हैं और लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाना संबंधित प्रशासन की जिम्मेदारी है। आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर तहसील कॉम्प्लेक्स जैसी महत्वपूर्ण जगह पर बुनियादी सुविधाओं की यह स्थिति सरकार के दावों पर सवाल खड़े करती है। अरुण खोसला ने तंज कसते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देशभर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए जोरदार अभियान चलाया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर पंजाब सरकार और नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते तहसील कॉम्प्लेक्स जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक जगह के वॉशरूम गंदगी और दुर्गंध का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को जमीनी स्तर पर अमली रूप देना राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। पूर्व मेयर ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि सब-डिवीजनलj मजिस्ट्रेट (एस.डी.एम.) और तहसीलदार जैसे प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय तहसील परिसर में ही स्थित हैं, इसके बावजूद किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आम लोगों से जुड़ी इस महत्वपूर्ण समस्या का संज्ञान नहीं लिया जा रहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि तहसील कॉम्प्लेक्स के वॉशरूमों की तुरंत सफाई करवाई जाए तथा इनकी आवश्यक मरम्मत के साथ पानी और रोजाना रखरखाव का स्थायी प्रबंध किया जाए, ताकि यहां आने वाले हजारों लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को इस बुनियादी जरूरत के लिए परेशान न होना पड़े।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।