Rajdaar Times
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

नेपाल में बड़ा सडक़ हादसा, यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक वैन 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत, पांच घायल

महराजगंज,(राजदार टाइम्स): नेपाल के मकवानपुर जिले में बृहस्पतिवार को काठमांडू से सर्लाही की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 10…

नेपाल में बड़ा सडक़ हादसा, यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक वैन 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत, पांच घायल
नेपाल में बड़ा सडक़ हादसा, यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक वैन 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत, पांच घायल

काठमांडू,(राजदार टाइम्स): नेपाल के मकवानपुर जिले में बृहस्पतिवार को काठमांडू से सर्लाही की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। नेपाल के मकवानपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानी गढ़ी के पास यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन (ईवी) अनियंत्रित होकर सडक़ से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। जानकारी के अनुसार मधेश प्रदेश 03-001 ज 0880 नंबर की इलेक्ट्रिक वैन काठमांडू से सर्लाही की ओर जा रही थी। इसी दौरान भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सडक़खंड पर चिसापानी गढ़ी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में सर्लाही जिले के चक्रघट्टा गांवपालिका-4 सुंदरपुरटोल निवासी 33 वर्षीय मुकेश यादव, पांच वर्षीय सक्षम कुमार यादव और तीन वर्षीय सुदन यादव शामिल हैं। हेटौंडा अस्पताल में भर्ती मुकेश यादव के सिर और पीठ में चोट आई है, जबकि सक्षम कुमार यादव के शरीर में अंदरूनी चोटें लगी हैं। दोनों की हालत सामान्य बताई गई है। वहीं तीन वर्षीय सुदन यादव के सिर और मुंह में चोट आई है। उनकी स्थिति मध्यम बताई गई है। सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के सहप्रवक्ता शैलेन्द्र थापा ने बताया कि दुर्घटना में कुल 10 लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।