Rajdaar Times
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

डीआईजी जालंधर रेंज की ओर से आगामी चुनावों के मद्देनजर चौकसी और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

रेंज के सीनियर पुलिस अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश के होशियारपुर से सटे जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ की मीटिंगदोनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों की पुलिस के आपसी तालमेल और सहयोग की जरूरत पर…

डीआईजी जालंधर रेंज की ओर से आगामी चुनावों के मद्देनजर चौकसी और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
डीआईजी जालंधर रेंज की ओर से आगामी चुनावों के मद्देनजर चौकसी और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

रेंज के सीनियर पुलिस अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश के होशियारपुर से सटे जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ की मीटिंग

दोनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों की पुलिस के आपसी तालमेल और सहयोग की जरूरत पर जोर

होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): आगामी विधानसभा चुनावों और सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर जालंधर रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.आई.जी.) नवीन सिंगला ने आज यहां रेंज के सीनियर पुलिस अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश के होशियारपुर से सटे जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए आने वाले दिनों में चौकसी और सुरक्षा को और बढ़ाने के निर्देश दिए। स्थानीय पुलिस लाइन में होशियारपुर जिले से सटे हिमाचल प्रदेश के जिलों के सीनियर पुलिस अधिकारियों और रेंज के अधिकारियों के साथ तालमेल मीटिंग के दौरान डी.आई.जी नवीन सिंगला ने दोनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा प्रबंध और पुख्ता करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इंटर स्टेट नाकों पर पहले से अधिक चौकसी और नफरी को और बढ़ाया जाए ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के होशियारपुर से सटे जिलों के पुलिस अधिकारियों का होशियारपुर पुलिस के साथ लगातार तालमेल होना चाहिए जिससे तुरंत और समय पर अहम जानकारियां साझा की जा सकें। डी.आई.जी नवीन सिंगला ने पुलिस अधिकारियों को पंजाब और हिमाचल प्रदेश से सटे इंटर स्टेट नाकों की नियमित चेकिंग करके जरूरी सुरक्षा इंतजाम अमल में लाने की भी हिदायत की और इन नाकों पर सी.सी.टी.वी. कैमरों की सुचारू व्यवस्था के निर्देश दिए जिससे किसी भी तरह की गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। दोनों राज्यों में आवाजाही के दौरान समय-समय पर चेकिंग की जरूरत पर जोर देते हुए डी.आई.जी नवीन सिंगला ने दोनों पक्षों के पुलिस अधिकारियों को नाकों का साझे तौर पर दौरा करने और आने वाले समय में सुरक्षा संबंधी जरूरी हिदायतें जारी करने के लिए भी कहा। उन्होंने पड़ोसी राज्य के जिलों के पुलिस अधिकारियों को आगामी चुनावों के मद्देनजर लगातार संपर्क में रहने की ताकीद की ताकि गैर-सामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ समय पर ठोस कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक, कपूरथला के एस.एस.पी गौरव तूरा, जालंधर देहाती के एस.एस.पी हरविंदर सिंह विर्क, पड़ोसी राज्य के सीमावर्ती जिलों के सीनियर पुलिस अधिकारियों के अलावा जिला होशियारपुर के विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।